46 की उम्र और शादी के 8 साल बाद पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया ये नाम

Zaheer Khan and Sagarika Ghatge blessed with baby boy: पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं. शादी के आठ साल बाद सागरिका ने बेटे को जन्म दिया. दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया.

Zaheer Khan and Sagarika Ghatge blessed with baby boy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं. इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. शादी के आठ साल बाद जहीर खान की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया. बुधवार को दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया. इस दिल छू लेने वाले पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे के आगमन के लिए प्रेम, आभार और दिव्य आशीर्वाद व्यक्त किया. इसी पोस्ट में उन्होंने अपने बच्चे का नामकरण भी कर दिया है. सागरिका ने अपने बच्चे का नाम फतेहसिंह खान रखा है.

ग्रे-स्केल तस्वीर साझा करते हुए, सागरिका ने लिखा, “प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं.” फैंस, दोस्तों और सेलिब्रिटीज ने इस मौके पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं और खान-घाटगे परिवार में नए सदस्य के आगमन का जश्न मनाया. पोस्ट की गई फोटो में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए देख रहे हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रही हैं. 

उनके इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन बधाई संदेशों से भर गया. अंगद बेदी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “वाहेगुरु.” हरभजन सिंह ने भी बधाई देते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई. वाहेगुरु मेहर करे.” इस पोस्ट के ज़रिए उनके जीवन के एक खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत हुई. 

जहीर और सागरिका ने नवंबर 2017 में शादी की थी. सागरिका और जहीर ने 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच सिंह की शादी के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. उनको साथ लाने में अंगद सिंह का बड़ा योगदान रहा है. सागरिका ने खुद बताया कि पहले जहीर उनसे बात भी नहीं करते थे, लेकिन अंगद ने उनके रिलेशनशिप में काफी सहयोग किया था. 

फिलहाल आईपीएल 2025 में जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं. वे टीम को नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में एक यादगार अभियान की ओर ले जाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से मिली करीबी हार के बावजूद, लखनऊ सुपरजाएंट्स कैंप में माहौल सकारात्मक और आशावादी बना हुआ है. उका अगला मुकाबला 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. अब 19 अप्रैल को जयपुर में होने वाले मुकाबले में टीम और मजबूत वापसी करने के इरादे से उतरेगी.

बल्लेबाजों की चांदी या गेंदबाजों का कहर, DC vs RR मैच में कैसा रहेगा पिच का हाल? साथ ही जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

‘क्या फालतू बैटिंग…’ बुरे प्रदर्शन के बाद निराश रहाणे, श्रेयस के सामने कर दिया इजहार

पाकिस्तान क्रिकेट में छिड़ी विरासत की लड़ाई; शोएब अख्तर का तीखा रिएक्शन, जानें मामले की क्या है वजह?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >