‘ऐसे बात नहीं कर सकते’, केएल राहुल को अंपायर धर्मसेना ने दी चेतावनी, इस बात पर बढ़ा मामला

KL Rahul Kumar Dharmasena Verbal Spat: द ओवल टेस्ट के दूसरे दिन विवादों का एक नया रूप देखने को मिला. बेन डकेट के आउट होने पर आकाशदीप ने कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सेंड-ऑफ दिया. इसके बाद जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो चौका लगाने के बाद और बढ़ गई. मामला गरमाने पर अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा. हालांकि इसके बाद केएल राहुल और अंपायर कुमार धर्मसेना के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली.

KL Rahul and Kumar Dharmasena Verbal Spat: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में तनाव बढ़ता जा रहा है और माहौल और भी गरमाता जा रहा है. द ओवल में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन बेन डकेट का विकेट गिरने के बाद आकाशदीप उनके कंधे पर हाथ रखकर सेंड ऑफ करते दिखे. इसके बाद  जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. रूट को कृष्णा की छींटाकशी पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रसिद्ध पर चौका लगाने के बाद उनकी ओर बढ़ते हुए तैश में आकर कुछ कहा. मामला इतना गरमा गया कि ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रजा और कुमार धर्मसेना को बीच-बचाव करने के लिए दोनों खिलाड़ियों से बात करनी पड़ी.

जब जो रूट प्रसिद्ध कृष्णा पर भड़क रहे थे, तब केएल राहुल ने अपने साथी का बचाव करने का फैसला किया. उन्होंने अंपायर कुमार धर्मसेना के पास जाकर पूछा कि मामला क्या है. हालांकि, श्रीलंकाई अंपायर को भारतीय ओपनर बल्लेबाज की बात और उनका लहजा पसंद नहीं आया और उन्होंने राहुल को उनके टोन के लिए फटकार लगाई. राहुल ने धर्मसेना से पूछा कि क्या वह चाहते हैं कि भारतीय टीम सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी करे और मैदान पर कुछ और न करे? 

केएल राहुल और कुमार धर्मसेना के बीच तीखी बहस 

लेकिन धर्मसेना ने जो रूट का पक्ष लेते हुए कहा कि कोई गेंदबाज़ बल्लेबाज़ के इतने पास आकर बातें नहीं कर सकता. भारतीय ओपनर लगातार प्रसिद्ध कृष्णा का समर्थन करते रहे, लेकिन अंत में धर्मसेना ने राहुल के लहजे की आलोचना करते हुए कहा कि इस पर मैच खत्म होने के बाद चर्चा होगी. जो रूट और ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना के बीच हुई पूरी बातचीत का वीडियो भी सामने आया है. देखें-

बातचीत का क्रम कैसा रहा?

राहुल: आप चाहते हैं हम क्या करें? चुप रहें?

धर्मसेना: क्या आपको अच्छा लगेगा अगर कोई गेंदबाज़ आकर आपके पास खड़ा हो और बातें करे? नहीं, आप ऐसा नहीं कर सकते. नहीं राहुल, हमें इस तरह नहीं जाना चाहिए.

राहुल: तो आप चाहते हैं कि हम बस बल्लेबाजी करें, गेंदबाजी करें और घर चले जाएं? 

धर्मसेना: हम मैच खत्म होने के बाद इस पर चर्चा करेंगे. आप इस तरह बात नहीं कर सकते.

ओवल टेस्ट की मौजूदा स्थिति की बात करें तो जैक क्रॉली और बेन डकेट की साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 245 रन बनाए. इंग्लैंड को पहली पारी में 23 रनों की बढ़त मिली. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम ने 52 रनों की बढ़त बना ली है. दिन का खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद थे.

ये भी पढ़ें:-

OMG! 1 ओवर में 45 रन और 43 गेंद में 153, इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका

ओली पोप ने आकाशदीप पर साधा निशाना, अंपायर के सामने ही स्लेजिंग की कोशिश, देखें वीडियो

‘ऐसा लगा जैसे मौत को छू लिया’, मैथ्यू हेडेन का डरावना खुलासा, बताया जब भारत में आई मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >