शुभमन गिल का करियर बनाने में किसका हाथ? योगराज सिंह ने बताया; इन दो लोगों को दिया क्रेडिट

Yograj Singh on Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान हो गया है, शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने गिल की सफलता का श्रेय उनके पिता और युवराज सिंह के मार्गदर्शन को दिया है.

Yograj Singh on Shubman Gill: भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को ऐलान कर दिया गया. रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद युवा टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई, जबकि उपकप्तान का भार ऋषभ पंत के कंधों पर है. जैसे ही शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली, पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने युवा कप्तान की सफलता के पीछे उनके पिता और भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह की भूमिका की सराहना की है.

योगराज सिंह ने शुभमन गिल के करियर को आकार देने में मजबूत मार्गदर्शन और पारिवारिक समर्थन के प्रभाव पर जोर दिया. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “शुभमन गिल के प्रदर्शन का श्रेय उनके पिता और युवराज सिंह को जाता है. अगर शुभमन गिल आज कप्तान बने हैं और लंबे समय तक रहेंगे, तो उसमें युवराज सिंह की सलाह और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है और आगे भी रहेगी.”

योगराज सिंह खुद एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और युवराज सिंह के पिता हैं. उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि किस तरह युवराज की क्रिकेटिंग समझ ने गिल को एक खिलाड़ी और एक लीडर दोनों के रूप में निखारने में मदद की है. उन्होंने कहा, “युवराज सिंह जैसा क्रिकेटिंग ब्रेन, जो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ है, जब किसी खिलाड़ी को अपने संरक्षण में लेता है, तो वह बहुत बड़ी बात होती है.”

शुभमन गिल. इमेज- सोशल मीडिया

शुभमन गिल के पास कप्तानी का अनुभव है

शुभमन गिल ने सभी फॉर्मेट्स में अपनी संयमित बल्लेबाजी और तकनीक से प्रभावित किया है. अब सबसे लंबे प्रारूप में भारत की कप्तानी करने की जिम्मेदारी बीसीसीआई ने उन्हें सौंपी है. पिता के संकल्प और युवराज जैसे मेंटर्स के साथ, इस 25 वर्षीय खिलाड़ी से अब काफी उम्मीदें जुड़ चुकी हैं. गिल हाल के वर्षों में टेस्ट कप्तान बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं. हालांकि उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी की थी. इसके अलावा गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान भी हैं.

उन्होंने वनडे और टी20 में उप-कप्तान की भूमिका भी निभाई है और फरवरी 2025 में यूएई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय टीम में रोहित शर्मा के डिप्टी रहे थे. टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने अब तक 32 मैचों में 1,893 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं. अब टेस्ट टीम की कप्तानी में उनके नेतृत्व क्षमता की परख तो होगी ही, साथ में टीम इंडिया के ‘ट्रांजिशन फेज’ को संभालने की भी जिम्मेदारी रहेगी. 

भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी. 20 जून से शुरू हो रही सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले ओवल में खेला जाएगा. इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम 18 खिलाड़ी शामिल हैं. देखें पूरा स्क्वॉड-

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे हनुमानगढ़ी, Video

‘नौ महीने पहले अगर…’, नासिर हुसैन ने बताया; इंग्लैंड दौरे के लिए कैसी इंडियन टीम

दिल्ली का IPL 2025 सफर समाप्त, कप्तान डुप्लेसी ने सीजन पर रखी बात, ऐसा रहा सभी 14 मैचों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >