स्टार्क का टोटका यशस्वी ने पकड़ लिया, दिया ऐसा जवाब कि इरफान पठान का दिल खुश हो गया

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क के बेल्स बदलने पर वापस उनको बदल दिया. इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी छींटाकशी हुई, जिस पर इरफान पठान बड़े प्रसन्न नजर आए और उन्होंने यशस्वी को शाबासी भी दी

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में टोटके पर टोटका हो रहा है. पहले सिराज ने बेल्स बदलकर विकेट झटका, उसके बाद मिचेल स्टार्क ने भारत की पहली पारी में यही करने का प्रयास किया. हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी. भारत की दूसरी पारी में स्टार्क ने फिर बेल्स बदल दिए. लेकिन इस बार यशस्वी ने उन्हें पकड़ लिया और उन्होंने वापस गिल्लियों को अपनी जगह रख दिया. इसके बाद स्टार्क और यशस्वी के बैंटर में जायसवाल ने ऐसा जवाब दिया कि इरफान पठान उनकी वाहवाही कर बैठे. 

भारतीय टीम की दूसरी पारी में तीन धुरंधर रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली केवल 33 रन पर आउट हो गए. इसके बाद ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे. दोनों ने टी सेशन तक बल्लेबाजी की. लेकिन इसी बीच विकेट के लिए उतावली कंगारू टीम के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विकेट लेने के लिए गिल्लियां बदली तो यशस्वी ने फिर उन्हें बदल दिया. जिस पर स्टार्क ने कहा कि क्या आप अंधविश्वास, यह आप क्या कर रहे हैं?. जिस पर यशस्वी ने कहा कि “नहीं मैं खुद पर यकीन रखता हूं, इसीलिए यहां हूं.” स्टार्क ने कहा कि अगर नहीं करते तो उसे क्यों बदला. यशस्वी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “मैं अपने जीवन में इस पल का आनंद ले रहा हूं.” जायसवाल के उत्तर से इरफान काफी खुश नजर आए, उन्होंने कहा कि शाबाश यशस्वी. ये क्रिकेटर्स बडे़ टोटके करते हैं. 

यशस्वी ने इस मैच में लगातार दूसरी पारी में भी फिफ्टी बना ली है. उन्होंने 1 गेंद पर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर अपने पचास रन पूरे कर लिए हैं. इस सीरीज में 2 पचासे और 1 शतक के साथ वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यह साल यशस्वी के लिए शानदार रहा है. वे इस साल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने खबर लिखे जाने तक 15 मैचों में 1476 रन बनाए हैं. उनसे आगे इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने 17 मैचों में 156 रन बनाए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अब पांचवें दिन काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. एक ओर कप्तान रोहित फिर विफल हो गए तो दूसरी ओर विराट कोहली का बल्ला भी अब तक रूठा हुआ है. रोहित शर्मा ने 9 रन तो विराट कोहली ने 5 रन बनाए. रही सही कसर केएल राहुल ने पूरी कर दी. वे 0 के स्कोर पर आउट हुए. मैच के चौथे दिन भारत को 92 ओवर में 340 रन बनाने थे और उसने 33 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि इसके बाद यशस्वी और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला. 121 के स्कोर पर पंत भी आउट हो गए. यशस्वी शतक के नजदीक थे और 84 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उन्हें विवादास्पद रूप से कैच आउट दे दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >