स्पेशल फैन से मिलकर भावुक हुए यशस्वी, गिफ्ट में दिया साइन किया हुआ बैट, देखें वीडियो

Yashasvi Jaiswal meets Special Fan: यशस्वी जायसवाल ने अपने एक स्पेशल फैन से मुलाकात की. इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रवि नाम के दृष्टिबाधित फैन ने जायसवाल से मिलने के दौरान उनकी बल्लेबाजी और क्रिकेटिंग स्किल की तारीफ की.

Yashasvi Jaiswal meets Special Fan: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने एक प्रशंसक दृष्टिबाधित बच्चे रवि को ऑटोग्राफ वाला बल्ला देकर उसकी मुराद पूरी कर दी. यह बच्चा भारतीय बल्लेबाज से मिलने के लिए बेताब था. क्रिकेट प्रशंसक रवि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच से जायसवाल से मिलने की कोशिश कर रहे थे और शनिवार को यहां चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन आखिरकार उनकी यह इच्छा पूरी हो गई.

खेल के प्रति रवि के जुनून और उसके प्रति प्रेम से अभिभूत होकर, जायसवाल ने बच्चे को अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला उपहार में दिया, जिस पर संदेश लिखा था, ‘‘रवि को प्यार के साथ शुभकामनाएं.‘‘ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में जायसवाल ने रवि से कहा, ‘‘हैलो रवि, आप कैसे हैं? मैं यशस्वी हूं, आपसे मिलकर खुशी हुई. मैं आपसे मिलने के लिए वास्तव में उत्साहित था क्योंकि मुझे पता है कि आप क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. मैं नहीं जानता कि मैं आपसे मिलने को लेकर नर्वस क्यों था.’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए एक उपहार है… मेरा बल्ला. मैं चाहूंगा कि आप इसे मेरी याद के रूप में रखें. आपसे मिलकर वास्तव में बहुत अच्छा लगा.’’ इस पर रवि ने जवाब दिया, ‘‘आपसे मिलकर मुझे भी बहुत खुशी हुई. बहुत-बहुत धन्यवाद. आप शानदार क्रिकेटर हैं. आप भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं. मुझे क्रिकेट पसंद है, मुझे आपकी बल्लेबाजी देखना पसंद है.’’

रवि लीड्स टेस्ट के समय चर्चा में आए थे, जब बीबीसी ने उन्हें अपने कमेंट्री बॉक्स में आमंत्रित किया था. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट और उसके प्रति अपने लगाव को जाहिर किया था. इसी दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया था. यशस्वी से मुलाकात के बाद रवि ने जो रूट और जोफ्रा आर्चर से भी मुलाकात की. इस दौरान रवि ने इंग्लिश क्रिकेटरों से भी काफी कठिन सवाल पूछे.

वहीं इंडिया इंग्लैंड दूसरे टेस्ट की बात करें, तो खेल के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन और बनाने हैं. भारत ने चौथे दिन 427 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की थी, जिसकी बाद इंग्लैंड के लिए 608 रन का लक्ष्य तय हुआ था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लिश बल्लेबाजी एक तरह से ढहती नजर आई, जब उसने 50 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए. हाालंकि दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और 72 रन तक स्कोर को ले गए. भारत को अगर यह मैच जीतना है, तो उसे 7 विकेट की दरकार होगी, हालांकि बारिश से मैच में खलल पड़ने की भी संभावना है. 

बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड टूटा, सरताज बने पंत की नजरें रोहित और सहवाग के कीर्तिमान पर

‘मैं लालची नहीं हूं’, हैरी ब्रूक ने मारा टोंट, तो पंत की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

वैभव सूर्यवंशी की सीनियर टीम में तेजी से होगी एंट्री अगर… रवि शास्त्री ने बताया ये तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >