यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन गंभीर का तोड़ा रिकॉर्ड, द्रविड़-रोहित की बराबरी कर मचाया तहलका

Yashasvi Jaiswal Creates Record: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की. पहली पारी में उन्होंने 87 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 28 रनों की तेज पारी खेली. अपने आक्रामक अंदाज से उन्होंने रिकॉर्ड्स की भरमार कर दी.

Yashasvi Jaiswal Creates Record: भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखा है. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 87 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने हालांकि केवल 28 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी से जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे किए. उन्होंने यह उपलब्धि पूर्व दिग्गजों राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी करते हुए हासिल की. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अंतिम सत्र में जायसवाल ने आक्रामक रुख अपनाया और तेज़ी से रन बनाते हुए भारत की बढ़त को और मजबूत किया. उन्होंने एक मोटे किनारे से गेंद को गली क्षेत्र से बाहर भेजा, जो चौके के लिए बाउंड्री पार कर गई और इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा पार कर लिया. 

जायसवाल ने यह मुकाम अपनी 40वीं पारी में हासिल किया और इस मामले में द्रविड़ और सहवाग की बराबरी की. उन्होंने इस उपलब्धि के दौरान विजय हज़ारे, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे भारतीय दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया. 23 साल और 188 दिन की उम्र में जायसवाल यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने. उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 20 साल 330 दिन की उम्र में यह उपलब्धि पाई थी.

तेजी से 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

40 पारियां: यशस्वी जायसवाल, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग

43 पारियां: विजय हजारे और गौतम गंभीर

44 पारियां: सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर

45 पारियां: सौरव गांगुली

46 पारियां: चेतेश्वर पुजारा

जायसवाल इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मनचाहे शॉट खेल रहे थे, लेकिन जोश टंग की एक गेंद पर चूक गए. उन्होंने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. इंग्लैंड ने अपील की और अंपायर शरफुद्दौला ने उन्हें आउट दे दिया. हालांकि जायसवाल ने इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया. तभी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तेजी से अंपायर की ओर दौड़े और संकेत दिया कि रिव्यू के लिए समय समाप्त हो चुका है. इस पर अंपायर और स्टोक्स के बीच लंबी चर्चा हुई, लेकिन अंततः रिव्यू स्वीकार कर लिया गया. जायसवाल की यह तूफानी पारी 28 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 28 रन पर खत्म हुई. 

इंग्लैंड बनी जायसवाल की पसंदीदा टीम

द्रविड़ और सहवाग जैसे दिग्गजों की बराबरी कर लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. इंग्लैंड जायसवाल की सबसे पसंदीदा टीम बन चुकी है. उन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों में 77.66 की औसत से रन बनाए हैं. इन सभी टेस्ट मैचों में उन्होंने कम से कम एक अर्धशतक जरूर जड़ा है. इस मैच में भी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल मिलाकर 115 रन बनाए हैं. उनका यह फॉर्म यूं ही बना रहा, तो अगले मैच में उनके इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रन 1000 का आंकड़ा पार कर सकते हैं, जो उनके रिकॉर्ड को और भी खास बना देगा.

टेस्ट ओपनर के रूप में यशस्वी ने रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली. बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे कम पारियों में 2000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में यशस्वी अब रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. दोनों ने यह आंकड़ा 40 पारियों में छुआ है. इस उपलब्धि के साथ यशस्वी ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 41 पारियों में यह कारनामा किया था. इस सूची में शीर्ष पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने महज 39 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

टेस्ट में ओपनर के तौर पर सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज

39 पारियां: वीरेंद्र सहवाग

40 पारियां: रोहित शर्मा

40 पारियां: यशस्वी जायसवाल

41 पारियां: गौतम गंभीर

43 पारियां: सुनील गावस्कर

हालांकि इंग्लैंड में राइट-आर्म गेंदबाज जायसवाल के लिए मुश्किल साबित हो रहे हैं. अब तक चारों पारियों में वे राइट-आर्म गेंदबाजों के हाथों आउट हुए हैं और उनका औसत 30.25 का रहा है. हालांकि जायसवाल के जल्दी आउट होने के बावजूद केएल राहुल ने अपने क्लासिकल ड्राइव्स से रन गति को बनाए रखा, जबकि करुण नायर ने दूसरे छोर को संभाले रखा. दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 13 ओवर में 64/1 रन बना लिए थे और 244 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी.

सिराज ने पूरी कर दी बुमराह की कमी, 6 विकेट झटक इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

गिल के इस ‘अपराध’ से दुखी हैं युवराज सिंह, पिता योगराज ने किया बड़ा खुलासा

148 साल में पहली बार, इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने शतक जड़ रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >