WTC में तीसरे स्थान पर फिसला भारत, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भी खेल सकेगा फाइनल? जानिए समीकरण

WTC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में हार और द. अफ्रीका की श्रीलंका के विरुद्ध जीत के बाद भारत WTC प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गया है. भारत को लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में पहुंचने के लिए विकल्प काफी सीमित हैं. देखिए पूरा समीकरण

WTC: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दस विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गया था. लेकिन ज्यादा समय नहीं बीता और द. अफ्रीका ने श्रीलंका को 109 रन से पटखनी देकर भारत को तीसरे स्थान पर धकेल दिया. भारत 57.29 जीत प्रतिशत (PCT) के साथ तीसरे नंबर पर है. द. अफ्रीका 63.33 PCT और ऑस्ट्रेलिया 60.71 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं, लेकिन क्या भारत अब भी फाइनल तक का सफर तय कर सकता है?

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के बाकी बचे तीन और मैच खेलने हैं. भारत को इन तीनों मैचों में जीत से सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. लेकिन भारत अगर एक-दो मैच हारता है, तो उसे अन्य टीमों के मैचों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा.  

Wtc latest point table

वे सीरीज जिन पर रहेगी भारत की नजर

पाकिस्तान बनाम द. अफ्रीका सीरीज- दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान द. अफ्रीका का दौरा करेगा. पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन में और दूसरा टेस्ट 3 जनवरी 2025 से न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका सीरीज- इस सीरीज में भी दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. दोनों टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला टेस्ट 29 जनवरी 2025 से और दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से खेला जाएगा.

WTC के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत 

BGT में 4-1 या 3-1 से जीत- भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा.

BGT में 3-2 से जीत- श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों में कम से कम एक ड्रॉ कर ले, तो भारत फाइनल खेलेगा. ऐसी परिस्थिति में भारत का PCT 58.8% होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 57% पर रुक जाएगा. 

BGT 2-2 से ड्रॉ- श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 या 2-0 हराएगा तो भारत लॉर्ड्स में फाइनल का हिस्सा बनेगा. इस कंडीशन में भारत का PCT 55.3% होगा और ऑस्ट्रेलिया का 53.5% .

BGT 2-3 से हार- यदि पाकिस्तान, द. अफ्रीका को 2-0 से हराए और ऑस्ट्रेलिया दो टेस्ट में से एक में श्रीलंका को हरा दे तो भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा.

BGT 4-1 से हार- भारत फाइनल से बाहर हो जाएगा.

पिता क्रिकेटर, दो भाई इंग्लैंड के खिलाड़ी, अब तीसरे को इस देश की क्रिकेट टीम में मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >