WPL 2025 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2025 के ग्रुप मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वारियर्स के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर था. आरसीबी को सुपर ओवर में यूपी से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बावजूद पूर्व चैंपियन आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला होने वाला है. गुजरात की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है और आज का मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी.
सुपर ओवर में यूपी ने आरसीबी को हराया
सोमवार को आरसीबी और यूपी का मुकाबला टाई हो गया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए और यूपी को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया. यूपी की टीम 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 180 रन ही बना पाई. मैच टाई हो गया और मामला सुपर ओवर तक चला गया. सुपर ओवर में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 रन बनाए. आरसीबी की टीम 9 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई.
बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा
महिला प्रीमियर लीग 2025 अंक तालिका
| टीम का नाम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.619 |
| मुंबई इंडियंस | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.610 |
| यूपी वारियर्स | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.167 |
| गुजरात जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.826 |
| 3 | 1 | 2 | 2 | -0.525 |
गुजरात की टीम सबसे नीचे
अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी ने 4 में से 2 मुकाबले जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं. वह अब भी टेबल टॉपर है. मुंबई इंडियंस की टीम भी दो जीत के साथ 4 अंक हासिल किए हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह पिछड़ गई है और दूसरे नंबर पर है. यूपी की टीम आरसीबी पर जीत दर्ज कर तीसरे नंबर पर आ गई है, इसके भी 4 अंक हैं. दिल्ली कैपिटल्स के अंक भी 4 हैं, लेकिन यह चौथे नंबर पर है. सबसे नीचे गुजरात की टीम है.
