WPL 2025: दिल्ली ने रोका मुंबई का विजय रथ, जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान कब्जा कर लिया है. कप्तान मेग लैनिंग की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. DC vs MI.

WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को नौ विकेट से हरा दिया. लगातार तीन मैचों से चले आ रहे मुंबई के जीत के क्रम को तोड़कर दिल्ली ने महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की तालिका में शुक्रवार को शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया. पहले गेंदबाजी करने वाली दिल्ली टीम ने पहले सत्र की विजेता मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया.  जोनासेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन अहम विकेट लिये.

शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की शुरूआत ठीक ठाक रही. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (11) और हीली मैथ्यूज (22) के विकेट जल्दी गिर गए. स्किवेर ब्रंट ने हालांकि अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए कप्तान हरमनप्रीत (18) के साथ तीसरे विकेट के लिये 38 रन जोड़े. हरमनप्रीत को 11वें ओवर में जोनासेन ने पगबाधा आउट किया. स्किवेर ब्रंट ने 14वें ओवर में जोनासेन को रिटर्न कैच थमाया. DC vs MI.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

सजीवन साजना भी दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को मिन्नू मणि की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में आसान कैच देकर लौटी. मुंबई के विकेट लगातार गिरते रहे और जी कमलिनी भी संकटमोचक की भूमिका नहीं निभा सकी. उन्हें 18वें ओवर में जोनासेन ने पवेलियन भेजा. इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर सात विकेट पर 104 रन था. आखिर में मुंबई के पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं बचा था जो दो ओवरों में तेजी से रन बना सके लिहाजा जैसे तैसे टीम 120 के पार पहुंची. MI vs DC. 

124 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली के लिये कप्तान मेग लैनिंग ने 49 गेंद में नाबाद 60 और शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में 43 रन बनाकर दिल्ली को शानदार शुरूआत दी. दोनों ने सिर्फ 59 गेंद में 85 रन बनाये. शेफाली को तेज गेंदबाज अमनजोत कौर ने डीप मिडविकेट पर एमेलिया केर के हाथों लपकवाया. शेफाली ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये. वहीं लैनिंग ने नौ चौकों की अपनी पारी के साथ फॉर्म में वापसी की. जेमिमा रौड्रिग्स 10 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रही. दिल्ली ने 33 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. 

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जेस जोनासेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. संक्षिप्त स्कोर: मुंबई इंडियंस 123/9 (हेली मैथ्यूज 22, हरमनप्रीत कार 22; जेस जोनासेन 3/25) बनाम दिल्ली कैपिटल्स 124/1 (मेग लैनिंग 60*, शैफाली वर्मा 43; अमनजोत कौर 1-12). 

Wpl points table.

BCCI से सीधी टक्कर लेने को तैयार PCB, IPL के बीच होगा पाकिस्तान सुपर लीग

24 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और टॉप परफॉर्मर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >