World Cup 2023 Prize Money: ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की बरसात, हारने वाली टीमें भी मालामाल

1 / 1
World Cup 2023 Prize Money: ऑस्ट्रेलिया पर पैसों की बरसात, हारने वाली टीमें भी मालामाल
फुल स्क्रीन में देखें

Ahmedabad: Australian players celebrate with the trophy after winning the ICC Men’s Cricket World Cup 2023, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Sunday, Nov. 19, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI11_19_2023_001077A)

वर्ल्ड कप विजेता और उपविजेता टीमों को ही पुरस्कार राशि से सम्मानित नहीं किया गया, बल्कि सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को भी मालामाल कर दिया गया. सेमीफाइनल में हारने वाली टीम, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी पुरस्कार के रूप में 6.5 करोड़ रुपये दिए गए.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड बनाया. आईसीसी ने वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसों की बरसात कर दी है. हालांकि हारने वाली टीमों को भी आईसीसी ने निराश नहीं किया. तो यहां देखें प्राइज मनी.

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतने पर मिले करीब 33 करोड़ रुपये

आईसीसी ने वर्ल्ड कप को लेकर प्राइज मनी की घोषणा पहले ही कर दिया था. जिसके अनुसार ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई.

हारकर भी टीम इंडिया हुई मालामाल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. हार के बावजूद भारतीय टीम मालामाल हो गई. उपविजेता के रूप में उसे करीब 16 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 में विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले से जमकर बरसे रन, टॉप 10 में केवल एक भारतीय

सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को मिले इतने करोड़ रुपये

वर्ल्ड कप विजेता और उपविजेता टीमों को ही पुरस्कार राशि से सम्मानित नहीं किया गया, बल्कि सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को भी मालामाल कर दिया. सेमीफाइनल में हारने वाली टीम, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी पुरस्कार के रूप में 6.5 करोड़ रुपये दिए गए.

वर्ल्ड कप हारने वाली टीमें भी हुईं मालामाल

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों को मालामाल कर दिया है. लीग चरण में ही हार कर बाहर होने वाली सभी 6 टीमों को भी आईसीसी की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान की गई. हारने वाली सभी टीमों को करीब 83 लाख रुपये दिए गए.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए रखी गई थी 83 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए पुरस्कार राशि के तौर पर कुल 83 करोड़ रुपये रखी गई थी. 2019 की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 17 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई थी. 2019 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने पुरस्कार राशि 66 करोड़ रुपये रखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >