न भूतो न भविष्यति! केवल 2 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम, गेंदबाज ने कहा- बच गए वरना 0 पर ही उड़ा देते

Whole Team all out on just 2 Runs in Club Cricket: इंग्लैंड के मिडलसेक्स काउंटी लीग में एक क्लब टीम महज 2 रन पर ऑलआउट होकर 45 ओवर के मैच में 424 रन से हार गई. नॉर्थ लंदन CC की थर्ड XI ने रिचमंड CC की फोर्थ XI को हराकर क्लब क्रिकेट का सबसे शर्मनाक स्कोरकार्ड रच दिया.

Whole Team all out on just 2 Runs in Club Cricket: क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन इंग्लैंड के मिडलसेक्स काउंटी लीग में हुआ एक मुकाबला हमेशा के लिए क्लब क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है. यह क्रिकेट के इतिहास में ज्ञात किसी भी टीम के सबसे कम रन पर आउट होने का रिकॉर्ड है. यह मैच नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब की थर्ड XI और रिचमंड क्रिकेट क्लब की फोर्थ XI के बीच खेला गया, जहां एकतरफा खेल के चलते क्रिकेट प्रेमियों को अविश्वसनीय नजारा देखने को मिला. एक हैरान कर देने वाले मुकाबले में एक क्लब टीम 45 ओवर के मैच में 424 रन से हार गई, जब पूरी टीम महज दो रन पर ऑलआउट हो गई.

पहले बल्लेबाजी का कहर

मिडलसेक्स काउंटी लीग के थर्ड-टियर डिविजन वन के एक मैच में नॉर्थ लंदन CC की थर्ड XI ने रिचमंड CC की फोर्थ XI को करारी शिकस्त दी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला रिचमंड के लिए बेहद खराब साबित हुआ, क्योंकि उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने प्रति ओवर लगभग 9.5 रन लुटा दिए. नॉर्थ लंदन ने 45 ओवर में 426/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया.  दिलचस्प बात ये रही कि टीम को 92 रन एक्स्ट्रा के रूप में मिले, जिसमें अकेले 63 वाइड और 16 नो बॉल्स शामिल थीं. बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता दोनों के मिश्रण से रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में रिचमंड की पूरी रणनीति ढह गई.

गेंदबाजी से ढाया कहर, 8 बैट्समैन 0 पर आउट

वहीं 427 रन के लक्ष्य के जवाब में रिचमंड की टीम सिर्फ 5.4 ओवर में 2 रन पर ऑलआउट हो गई. इनमें से एक रन चौथे नंबर के बल्लेबाज के बल्ले से आया और दूसरा वाइड के रूप में स्कोरबोर्ड पर जुड़ा. आठ बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, यानी वे शून्य पर आउट हुए. नॉर्थ लंदन के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. मैट रोसन ने 3 ओवर में 5 विकेट लिए और वो भी बिना कोई रन दिए, जबकि टॉम स्पॉटन ने 2.4 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 3 विकेट झटके. एक मजेदार रनआउट ने इस विनाश को और शर्मनाक बना दिया.

इतिहास के सबसे लोएस्ट रिकॉर्डेड स्कोर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड अब भी 1810 में बने ऐतिहासिक मैच के नाम है, जब द बीएस टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में मात्र 6 रन पर ढेर हो गई थी. यह उस दौर का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन माना गया. इसके अलावा, ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक ठीक 148 साल पहले 24 मई 1877 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. उस पारी में 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि एडवर्ड वैलिंगटन ने सबसे अधिक 7 रन बनाए. मेरिलबोर्न की तरफ से फ्रेड मोरेल ने 7 विकेट झटके और उनकी टीम ने मुकाबला 77 रनों से जीत लिया था.

‘परफेक्ट स्टॉर्म’ की वजह से मैदान पर आई कमजोर टीम

रिचमंड क्रिकेट क्लब की इतनी बुरी हार के बाद क्लब मैनेजमेंट को आगे आकर सफाई देनी पड़ी. क्लब के डिप्टी चेयरमैन और हेड ऑफ क्रिकेट स्टीव डीकिन ने द टेलीग्राफ को बताया कि यह हार सामान्य नहीं थी, बल्कि एक ‘परफेक्ट स्टॉर्म’ जैसी स्थिति थी. उन्होंने कहा कि क्लब की पांच पुरुष टीमों में से लगभग 40 खिलाड़ी अनुपलब्ध थे. इसके चलते टीम के कप्तान को अपने दोस्तों के दोस्तों तक को फोन कर मैदान में 11 खिलाड़ी उतारने पड़े.

डीकिन ने बताया कि अंतिम समय पर 7 और खिलाड़ी बाहर हो गए, जिससे टीम में समन्वय और प्रतिस्पर्धा की पूरी कमी थी. वहीं मैच के हीरो रहे स्पॉटन ने दावा किया, “हम उन्हें 0 पर भी ऑलआउट कर सकते थे, अगर एक वाइड और एक आसान कैच ड्रॉप न हुआ होता.”

एक ऐतिहासिक स्कोरकार्ड

यह मैच न सिर्फ रनों के लिहाज़ से एकतरफा था, बल्कि मानसिक रूप से भी रिचमंड की टीम को गहरा झटका दे गया. क्लब क्रिकेट में शायद ही कभी ऐसा स्कोरकार्ड दोबारा देखने को मिले, जहां एक टीम इतने विशाल स्कोर के सामने सिर्फ 2 रन पर सिमट जाए. यह स्कोर अब लंबे समय तक इंग्लिश क्लब क्रिकेट के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड्स में शामिल रहेगा. इस जीत के साथ नॉर्थ लंदन को 10 अंक मिले और वे 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रिचमंड 11 अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है.

इंग्लैड के खिलाफ गिल और करुण नायर को किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए? चेतेश्वर पुजारा ने बताया

नोटबुक सेलिब्रेशन क्यों करते हैं दिग्वेश राठी? खुद किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

‘अय्यर का टेस्ट टीम में नहीं चुना जाना अच्छा’, इंग्लैंड के दिग्गज ने क्यों कही ऐसी चुभने वाली बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >