Women World Cup 2025: AUSW vs PAKW मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से रौंदा, बेथ मूनी का शतक

Women World Cup 2025: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के 9वें मैच में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने शानदार शतक जमाया. पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी हार थी.

Women World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 107 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी की शानदार 109 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 221 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 36.3 ओवर में केवल 114 रन पर ढेर हो गई.

Women World Cup 2025: बेथ मूनी और अलाना किंग ने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को दिलाया जीत

ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बेथ मूनी की शतकीय और अलाना की अर्धशतकीय पारी को छोड़ दिया जाए, तो किसी भी बैटर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया. मूनी ने 114 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौकों की मदद से 109 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एलिसा हीली ने 20, फीबी लिचफील्ड ने 10, अलाना किंग नाबाद 51 और किम गर्थ ने 11 रनों की पारी खेली.

Women World Cup 2025: पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे अधिक 35 रन की पारी खेली

पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे अधिक 35 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान फातिमा सना 11, रमीन शमीम 15 और नशरा संधू ने 11 रनों की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. किम गर्थ ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि मेगन शुट्ट और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट चटकाए. अलाना किंग, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम 1-1 विकेट लिए. पाकिस्तान की ओर से नशरा संधू ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2, डायना बेग और सादिया इकबाल ने 1-1 विकेट लिए.

Women World Cup 2025: पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार

वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान अपने शुरुआती सभी तीन मैच हार चुका है. बांग्लादेश ने 7 विकेट से हराया, तो भारत ने 88 रनों से हराया. लगातार तीन हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद है. जबकि 5 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर बरकरार है. दो मैचों में दो जीत के बाद 2 अंकों के साथ भारत तीसरे स्थान पर मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >