क्यों विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास नहीं लेना चाहिए? ब्रायन लारा ने बताया, कहा- उसे मनाया जाएगा

Brain Lara on Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चा बहुत जोरों पर है. इस पर कई दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आई हैं. अब ब्रायन लारा ने भी विराट से इस पर विचार करने के लिए कहा है, साथ ही उन्होंने विराट को मनाने की भी बात की.

Brain Lara on Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने से इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिससे भारत अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगा. हालांकि टीम इंडिया की घोषणा होती, इससे पहले ही रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा कर दी. यह मामला अभी शांत हुआ नहीं था कि विराट कोहली के संन्यास की भी खबरें आने लगीं. हालांकि अभी यह आधिकारिक नहीं हुआ है. इस खबर के आते ही क्रिकेट दुनिया के कई दिग्गजों ने विराट से रिटायरमेंट न लेने की अपील की. दिग्गज वेस्टइंडीज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने  भी विराट से इस पर फिर से विचार करने को कहा है.  

ब्रायन लारा ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट को विराट की जरूरत है, ऐसे समय में जब भारतीय स्टार के टेस्ट करियर को लेकर अटकलें तेज हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लारा ने कहा कि कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने के लिए मनाया जाएगा. लारा ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट को विराट की जरूरत है!! उसे मनाया जाएगा. वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहा है. विराट अपने टेस्ट करियर के शेष हिस्से में 60 से अधिक की औसत से रन बनाएंगे.”

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टेस्ट से संन्यास लेने के अपने इरादे की जानकारी दे दी है. ये रिपोर्ट्स शनिवार को सामने आईं, सिर्फ दो दिन बाद जब उनके लंबे समय के साथी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. भारत अब जून 20 से हेडिंग्ले में इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान की शुरुआत करेगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट पिछले एक महीने से बीसीसीआई के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं. अगर वह वास्तव में संन्यास लेते हैं, तो यह 14 साल के शानदार टेस्ट करियर का अंत होगा, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं, जिनमें 30 शतक शामिल हैं. वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं, जिन्होंने 68 में से 40 टेस्ट जीत दिलाई हैं.

रोहित के अलावा, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टीम का हिस्सा नहीं हैं और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोट से उबरने के बाद लय में नहीं लौट सके हैं.
ऐसे में विराट अब रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ एकमात्र वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में टीम में बचे हैं.

विराट ने आखिरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट खेला था, जहां उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए, औसत रहा 23.75. हालांकि पर्थ में लगाया गया शतक उनका प्रमुख प्रदर्शन रहा. यह शतक जुलाई 2023 के बाद उनका पहला टेस्ट शतक था, जब उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन (वेस्टइंडीज) में शतक जड़ा था. लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन गिरने लगा. अब देखना है कि विराट इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. 

शुभमन गिल बनेंगे टेस्ट कप्तान, पंत को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोहली के संन्यास पर BCCI की चुप्पी

‘फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगा’, एयरपोर्ट पर छोटे बच्चे की तरह रोने लगा PSL खेलने गया यह विदेशी खिलाड़ी

BCCI और जय शाह की वजह से दुबई में नहीं हो सका PSL, ECB अधिकारी ने खोला बड़ा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >