दूसरे टेस्ट में बुमराह क्यों नहीं खेल रहे? शुभमन गिल ने बताया, 3 बदलावों के साथ ऐसी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Why Jasprit Bumrah is not Playing IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबैस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद बताया कि भारतीय टीम में तीन बदलाव किए हैं. बुमराह की जगह तेज गेंदबाज आकाशदीप को डेब्यू का मौका मिला है.

Why Jasprit Bumrah is not Playing IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच आज से एजबैस्टन में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहला मैच 5 विकेट से गंवा चुकी है. ऐसे में यह मैच भारत के लिए काफी अहम है. इस मैच में भारत ने तीन बदलाव किए हैं. जसप्रीत बुमराह भी इस मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह आकाशदीप को मौका दिया गया है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस गंवा दिया है, ऐसे में भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ेगी. गिल ने बुमराह के न खेलने पर अपडेट दिया है.

क्यों नहीं खेल रहे बुमराह

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, हमने भी पहले भी गेंदबाजी की होती. अगर विकेट में कुछ है, तो वह पहले दिन है. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं. नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप आए हैं. जसप्रीत बुमराह नहीं हैं. बस उनका कार्यभार संभालने के लिए. तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में है, हमें लगता है कि उस पिच में और भी बहुत कुछ होगा, इसलिए हम उन्हें वहां इस्तेमाल करेंगे. हम कुलदीप को खिलाने के लिए ललचा रहे थे, लेकिन बल्लेबाजी में कुछ गहराई जोड़ने का फैसला किया.

भारतीय टीम से बुमराह के साथ साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर टीम का हिस्सा नहीं हैं. बाकी टीम वैसी की वैसी ही है. पिछले मैच के चारों शतकवीर टीम के साथ बने हुए हैं. वहीं टीम की गेंदबाजी कमान मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में रहेगी.

गिल के ऊपर रहेगा दोहरा दबाव

भारत इस मैदान पर खेले गए 8 मैचों में से अब तक एक भी नहीं जीत सका है. सात मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा था. पिछली बार भारत 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ उतरा था, तो अंग्रेज टीम ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था. इस सीरीज के पहले मैच में पांच भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया था, लेकिन भारत इसके बावजूद मैच नहीं बचा सका था, ऐसे में भारत के ऊपर इस मैच में दोहरा दबाव होगा.

पिच और मौसम का हाल कैसा रह सकता है?

बर्मिंघम में पहले टेस्ट के दौरान अच्छी धूप देखने को मिली है, लेकिन पिच की कहानी कुछ और ही है. दो दिन पहले तक पिच पर 11 मिमी घास थी, फिर भी उसकी नीचे की सतह सूखी हुई है. ऐसे में पहली पारी में बड़े स्कोर की संभावना बनती है, जैसा कि हेडिंग्ले टेस्ट या हाल ही में यहां हुए काउंटी मैच में हुआ था.

इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजी को बाज़बॉल युग में खास मदद नहीं मिली है, लेकिन ऑफ स्पिनरों ने कुछ अच्छे प्रदर्शन किए हैं. 2023 की एशेज सीरीज़ में नाथन लियोन और मोइन अली ने असर डाला था और 2018 में रविचंद्रन अश्विन ने भी यहां शानदार गेंदबाजी की थी. मौसम की बात करें तो पहले, चौथे और पांचवें दिन हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे खेल में ज्यादा रुकावट नहीं आने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

टीम इंडिया की ‘पंचायत’, कौन हैं सचिव जी और कौन है बनराकस, प्रहलाद चा से सुनिए

…तो आप उसे हमेशा के लिए खो देंगे, तेज गेंदबाज की पत्नी ने भारत को चेताया, बुमराह को लेकर जताई चिंता

अगर टीम में नहीं शामिल हुआ तो अन्याय, अश्विन की वजह से उसने 8 साल में केवल 13 टेस्ट खेले; कैफ 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >