कौन हैं 4 गेदों पर 4 विकेट लेने वाले आकिब नबी? दलीप ट्रॉफी के इतिहास में झटकी पहली डबल हैट्रिक

Who is Auqib Nabi 1st bowler to take doubel hat-trick in Duleep Trophy: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने दलीप ट्रॉफी में इतिहास रच दिया. नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट झटके. 28 वर्षीय नबी दलीप ट्रॉफी में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने और अपनी तूफानी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया.

Who is Auqib Nabi 1st bowler to take double hat-trick in Duleep Trophy: किसी गेंदबाज का सबसे बड़ा सपना होता है हैट्रिक लेना. लेकिन डबल हैट्रिक मिल जाए, तो ये सोने पर सुहागा ही हो जाता है, चार गेंदों पर चार विकेट मिले तो इसे डबल हैट्रिक कहा जाता हैो. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी इस समय नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार लगातार चार गेंदों पर चार विकेट झटक कर इतिहास रच दिया. 28 वर्षीय नबी ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर अपनी तूफानी गति से सभी को चौंका दिया. वे दलीप ट्रॉफी में चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले अब तक के पहले गेंदबाज बने हैं. 

नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन मैच के 53वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर उन्होंने विराट सिंह, मानिशी और मुख्तार हुसैन को बोल्ड किया और अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सूरज सिंधु जायसवाल को आउट कर यह अनोखा कारनामा किया. दलीप ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले कपिल देव (1978-79) और साईराज बहुतुले (2001)के बाद वे तीसरे खिलाड़ी बने हैं. वहीं डबल हैट्रिक के मामले में दलीप ट्रॉफी में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने. 

5 विकेट झटकने के साथ जड़े 44 रन

उन्होंने पहली पारी में 10.1 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिससे ईस्ट जोन 405 के बड़े स्कोर के जवाब में केवल 230 रन पर ढेर हो गया. ईस्ट जोन आकिब की वजह से सिर्फ 3 गेंदों में 222/5 से 222/8 तक पहुंच गया, आखिरी 5 विकेट में तो टीम केवल 8 रन जोड़ पाई, जिनमें सभी नबी के खाते में गए. इस मैच में नबी ने 33 गेंदों पर तेजतर्रार 44 रन भी जड़े हैं. नबी की घातक गेंदबाजी से नॉर्थ जोन को 175 रनों की बढ़त मिली है और अब टीम तीसरे दिन इसे और आगे बढ़ाकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

FC क्रिकेट में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले भारतीय

शंकर सैनी (दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश, 1988)

मोहम्मद मुदस्सिर (जम्मू-कश्मीर बनाम राजस्थान, 2018)

कुलवंत खेज्रोलिया (मध्यप्रदेश बनाम बड़ौदा, 2024)

औकिब नबी (नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन, 2025)

कौन हैं औकिब नबी?

जम्मू कश्मीर के बारामुला में 1996 में जन्मे औकिब नबी ने 2020 में जम्मू-कश्मीर की ओर से डेब्यू किया था. झारखंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 5 विकेट झटककर तहलका मचा दिया था. अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू सीरीज में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में तीन विकेट लेकर पहचान बनाई. उस सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लिए, जिसमें दो बार पांच विकेट हॉल भी शामिल था. इसके बाद दो साल तक उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला और ऐसा लगा मानो उनका रेड-बॉल करियर थम गया हो. लेकिन पिछले रणजी सीजन में उन्होंने शानदार वापसी की और 9 मैचों में 49 विकेट चटकाए, वह भी केवल 13.08 की औसत से.

नबी पिछले रणजी सीजन के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे थे और फरवरी में अपने फर्स्ट-क्लास मैच में 6 विकेट झटके थे. अब उसी लय को उन्होंने देश के बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ दलीप ट्रॉफी में भी जारी रखा. शुरुआती 8 ओवर में कोई सफलता नहीं मिलने के बाद नबी ने सिर्फ 13 गेंदों के भीतर 5 विकेट चटका दिए.

ये भी पढ़ें:-

बेंगलुरु पहुंचे शुभमन गिल, एशिया कप 2025 से पहले BCCI के इस टेस्ट को पास करना होगा जरूरी

हीरा या सोना नहीं जड़ा, फिर भी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी टोपी, इस क्रिकेटर के सिर का था आखिरी ताज

तुम्हारे खिलाफ केस…, थप्पड़ कांड वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी, हरभजन नहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सुनाई खरी खोटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >