WCL 2025: पहले मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, छाए हफीज तो फेल हुए अकमल, अब भारत से इस दिन होगी भिड़ंत

WCL 2025 ENG vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की जोरदार शुरुआत में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया, कप्तान मोहम्मद हफीज बने हीरो. हालांकि मैच के दौरान उमर अकमल ने एक आसान स्टंपिंग मौका गंवा दिया.

WCL 2025 ENG vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का रोमांचक आगाज शुक्रवार, 19 जुलाई से हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने कांटे की टक्कर वाले मैच में इंग्लैंड को महज 5 रनों से हराकर विजयी शुरुआत की. इस जीत के नायक रहे कप्तान मोहम्मद हफीज, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जड़कर मैच का रुख पलट दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. हालांकि इसी मैच में उमर अकमल ने आसान सा स्टंपिंग मिस कर दिया. 

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत लड़खड़ाई. ओपनर कामरान अकमल (8) और शरजील खान (12) जल्दी आउट हो गए. शोएब मलिक भी 1 रन बनाकर चलते बने. लेकिन इसके बाद कप्तान हफीज ने मोर्चा संभाला और 34 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाए. आखिरी ओवरों में आमिर यामीन ने मात्र 13 गेंदों में 27 रनों की विस्फोटक पारी खेली. पाकिस्तान के लिए में जेम्स विंस के अंतिम ओवर में सोहेल खान और आमेर यामीन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बटोरे. दोनों ने मिलकर आखिरी ओवर में 3 छक्के जड़े. यामीन ने केवल 13 गेंदों में 27 रन ठोक दिए, जिसकी बदौलत जिससे पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 160 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की ओर से फिल मस्टर्ड (58) और इयान बेल (नाबाद 51) ने शानदार फिफ्टी लगाई. बेल ने 35 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के भी जड़े. लेकिन उनके ये प्रयास इंग्लैंड को जीत दिलाने में नाकाम रहे. मस्टर्ड जब छठें ओवर में 23 रन पर बैटिंग कर रहे थे, तभी शोएब मलिक की एक गेंद पर मस्टर्ड ने आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद थोड़ी ज्यादा उठी और वे चूक गए उनके साथ ही अकमल भी अंदाजा नहीं लगा सके और बॉल उनके ग्लवस से लगकर ऊपर उठ गई और वे इधर-उधर देखते रहे. मस्टर्ड के पास इतना समय था कि वे क्रीज पर वापस आ गए. 

इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने 12 रनों का योगदान दिया. आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. पहली गेंद पर चौका जरूर पड़ा, लेकिन सोहेल खान ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए बाकी 5 गेंदों पर केवल 6 रन ही दिए और पाकिस्तान ने मुकाबला 5 रन से जीत लिया. अब टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित मुकाबला शनिवार, 20 जुलाई को भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK in WCL 2025) के बीच खेला जाएगा, जिस पर फैंस की नजरें टिकी होंगी.

इंडिया चैंपियंस 

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्दार्थ कॉल, गुरकीरत सिंह मान.

पाकिस्तान चैंपियंस

मोहम्मद हफीज (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), शोएब मलिक, शरजील खान, आसिफ अली, उमर अमीन, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईसबेंच, शाहिद अफरीदी, इमाद वसीम, फवाद आलम, सोहैब मकसूद, सरफराज अहमद, यूनिस खान, मिस्बाह-उल-हक, अब्दुल रज्जाक, सईद अजमल

सचिन, पोंटिंग और न विराट, ब्रायन लारा के 4 GOAT और 5 लीजेंड्स में ये खिलाड़ी शामिल

18 कैरेट सोने वाली जर्सी पहनेगी क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम, इस दिन देखा जाएगा मुकाबला

एक पारी में 8 जीवनदान! डेवोन कोनवे ने 17 महीने बाद जड़ी फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >