‘पिछले कुछ महीनों में…’, इस बात पर गुस्सा हो गए सुनील गावस्कर, सबसे कर डाली ये खुली अपील

Sunil Gavaskar Slams Fake Quotes Attributed on his name: दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर, जिन्होंने क्रिकेट के बाद कमेंट्री में भी अपनी अहम पहचान बनाई है. उन्होंने अपने नाम से फैल रहे फर्जी बयानों पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया और खेल वेबसाइटों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है.

Sunil Gavaskar Slams Fake Quotes Attributed on his name: सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा सितारों में से हैं, जिन्होंने अपने खेल के बाद भी पासंगिकता बनाए रखी है. वे भारत की सबसे पहली विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे, भारत की ओर से सबसे पहले 10,000 टेस्ट रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बने. उनके नाम पर दुनिया के 5 महाद्वीपों पर सड़क या स्टेडियम्स के नाम रखे गए हैं. सफल अंतर्राष्ट्रीय करियर के बाद उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री में अपना नाम बनाया. हालांकि आए दिन उनके नाम से विवादित कमेंट वायरल हो जाते हैं. अब उन्होंने इस पर नारजगी जताई है. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खेल वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम से फैलाए जा रहे फर्जी बयानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. 

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में गावस्कर ने फर्जी बयान के मुद्दे को सीधे तौर पर उठाया और ऐसे बयानों का खंडन किया जो उन्होंने कभी कहे ही नहीं. उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी भी जानकारी को मानने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें. गावस्कर ने वीडियो में कहा, “पिछले कुछ महीनों में मैंने देखा है कि कई खेल वेबसाइटें और व्यक्तिगत अकाउंट्स मेरे नाम से ऐसे बयान और टिप्पणियां जोड़ रहे हैं जो मैंने कभी नहीं कही. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी चीज को पढ़ने के बाद उसे तुरंत सच न मानें, खासकर जब वो किसी व्यक्तिगत अकाउंट या खेल वेबसाइट से आ रही हो. कृपया फैक्ट-चेक करें. ईश्वर आप सभी का भला करें.”

वर्तमान में इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री टीम का हिस्सा बने गावस्कर ने किसी विशेष प्लेटफॉर्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके चेहरे से यह साफ झलक रहा था कि वह इन झूठे बयानों के तेजी से फैलने को लेकर काफी परेशान हैं. गावस्कर का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हेडिंग्ले में भारत की पहले टेस्ट में हार के बाद कई फर्जी कोट्स उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. खासकर ऋषभ पंत की दो शतकीय पारियों और जसप्रीत बुमराह की लंबी गेंदबाजी के संदर्भ में उनके पुराने मेलबर्न वाले स्टुपिड-स्टुपिड-स्टुपिड का मजाकिया उलटफेर था, इसे कई प्लेटफॉर्म्स ने गलत तरीके से पेश किया था.

दूसरे टेस्ट के लिए गावस्कर की सलाह

सुनील गावस्कर इंग्लैंड में ऋषभ पंत की पारी से काफी खुश दिखे थे. उन्होंने पंत की पहली पारी में शतक के बाद अपने स्टुपिड वाले बयान को सुपर्ब-सुपर्ब-सुपर्ब कह कर सुधारा था. दूसरी पारी में भी जब पंत ने सेंचुरी जड़ी, तो उन्होंने पंत से वापस समरसॉल्ट करने को कहा था. हालांकि पंत ने इसे सम्मानपूर्वक ठुकरा दिया था. अब जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरेगा, तो सुनील गावस्कर भारतीय टीम को कुलदीप यादव को खिलाने की सलाह दी है, क्योंकि बर्मिंघम की पिच ऐसी होगी जहां कलाई के स्पिनर को थोड़ी मदद मिलेगी. यह मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा.  

टूट जाएगा गावस्कर और द्रविड़ का  रिकॉर्ड, एजबेस्टन टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के पास ये इतिहास रचने का मौका

भोजपुरी गाना बजा और थिरकने लगे ईशान किशन, लंदन में रिक्शे पर बिहारी बाबू का देसी अंदाज, Video

बुमराह का वर्कलोड; दुनिया में सबसे ज्यादा ओवर की है गेंदबाजी, ये आंकड़े चीख-चीखकर दे रहे आराम की दुहाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >