किट बैग में बड़ी सी ईंट लेकर क्यों चलते थे वसीम अकरम, पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा

Wasim Akram played with a brick in his kit bag: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने काउंटी क्रिकेट का एक मजेदार किस्सा साझा किया. शुरुआती दिनों में उन्हें अपना किट बैग हर दिन भारी लगता था. एक महीने बाद जब उन्होंने बैग खोला, तो उसमें से एक ईंट निकली.

Wasim Akram played with a brick in his kit bag: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपने समय के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक रहे हैं. अपनी रिवर्स स्विंग से उन्होंने बल्लेबाजों को न केवल परेशान किया, बल्कि अपनी चतुराई से इस कला का बखूबी इस्तेमाल किया. उन्हें इसी ट्रिक और टेक्निक की वजह से सुल्तान ऑफ स्विंग का तमगा भी मिला था. क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वे कमेंट्री और क्रिकेट विशेषज्ञता में अपनी कला दिखा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने काउंटी क्रिकेट करियर का एक मजेदार किस्सा साझा किया. अकरम ने बताया कि अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती पहले महीने के दौरान वह एक बैग लेकर चलते थे, जो उन्हें हर दिन और भारी महसूस होता था. एक दिन जब उन्होंने उसे खोला तो उसमें से एक बड़ा ईंट निकला. पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉटकिन्सन ने उनके साथ यह शरारत की थी. 

अकरम ने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, “याद है वो दिन जब हम क्रिकेट बैग रखते थे. जिन्हें हम कॉफिन कहते थे. उनके पहिए नहीं होते थे. अब तो आप उन्हें घसीट सकते हैं या कोई और आपके लिए ले जाता है. लेकिन काउंटी क्रिकेट में हमें खुद अपना किटबैग उठाना पड़ता था. मैं तब बहुत छोटा था, सिर्फ 21 साल का. मुझे कपड़े धोना भी नहीं आता था. पाकिस्तान में आप थोड़े लाड़-प्यार में रहते हो, मां आपके लिए सब कर देती है.”

उन्होंने आगे कहा, “पहले महीने तक मैं अपना बैग उठाता रहा और वह बहुत भारी लगता था. आमतौर पर जब आप खेलते हो तो सिर्फ ऊपर रखी चीज़ें उठाते हो, बदलते हो और खेलते हो. लेकिन लीसेस्टर के मैदान पर, पार्किंग से बैग लेकर ऊपर सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं. एक महीने बाद मुझे पता चला कि मेरे बैग में एक बड़ा ईंट रखा हुआ था. मैं पूरा महीना उसे ढोता रहा. और वह काम माइकल वॉटकिन्सन ने किया था. बाद में मुझे पता चला कि ये माइक ने किया था, तो मैंने उसके मोजे काट दिए.”

वसीम अकरम का क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 1985 से 2002 तक पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट खेले और 414 विकेट झटके, जबकि 356 वनडे मैचों में 502 विकेट अपने नाम किए. उन्हें दुनिया के महानतम स्विंग गेंदबाजों में गिना जाता है. बल्लेबाजी में भी उन्होंने टेस्ट में 2898 और वनडे में 3717 रन बनाए. अकरम ने पाकिस्तान के अलावा हैम्पशायर, लंकाशायर, लाहौर की विभिन्न टीमों और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस जैसी घरेलू टीमों का प्रतिनिधित्व किया. उनके नाम टेस्ट में 25 और वनडे में 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है. वसीम अकरम आज भी क्रिकेट की दुनिया में सुल्तान ऑफ स्विंग के नाम से मशहूर हैं. 

ये भी पढ़ें:-

रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने के लिए लाया गया है खतरनाक टेस्ट! पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज दावा

क्रिकेट में रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में क्या फर्क है, टी20 में बढ़ रहा इसका चलन

पाकिस्तान के खिलाफ खामोश हो जाता है सूर्यकुमार का बल्ला, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >