जुआ और सट्टेबाजी! पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के खिलाफ शिकायत हुई दर्ज, कठोर कार्रवाई की उठी मांग

Wasim Akram: सुल्तान ऑफ स्विंग कहे जाने वाले अकरम की छवि अब इस विवाद से सवालों में है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम मुश्किलों में हैं. लाहौर की साइबर अपराध जांच एजेंसी में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है.

Wasim Akram: ‘सुल्तान ऑफ स्विंग’ के नाम से मशहूर अकरम पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं. हालांकि, अब यह नया मामला उनकी छवि पर सवाल खड़े कर रहा है और उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान गेंदबाज वसीम अकरम एक नए विवाद में फंस गए हैं. लाहौर की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकरम ने ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म बाजी का प्रचार किया है. 

यह शिकायत मुहम्मद फैज नामक व्यक्ति ने दायर की है. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 (PECA) के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि वसीम अकरम ने एक विदेशी ऑनलाइन बेटिंग ऐप बाजी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस ऐप को प्रमोट किया. शिकायतकर्ता के अनुसार, अकरम ने एक वीडियो और पोस्टर के जरिए लोगों को इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. पाकिस्तान में जुए और सट्टेबाजी पर सख्त प्रतिबंध है, इसलिए इस तरह का प्रचार कानूनन गलत माना जाता है.

लोगों में बढ़ा आकर्षण

मुहम्मद फैज का दावा है कि इस प्रचार के कारण आम लोगों, खासकर युवाओं के बीच इस ऐप के प्रति आकर्षण बढ़ा है, जो न केवल देश के कानून के खिलाफ है बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है. उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो और पोस्टर में वसीम अकरम को इस प्लेटफॉर्म का समर्थन करते देखा गया है, जिससे युवाओं में इसे लेकर रुझान बढ़ा.” फैज ने NCCIA से अपील की है कि इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो.

वसीम अकरम का क्रिकेट करियर

वसीम अकरम पाकिस्तान के सबसे महान क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. उनकी रिवर्स स्विंग की कला दुनिया में उनके समकालीन गेंदबाजों से कहीं बड़ा बनाती थी. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट और 356 वनडे मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 414 विकेट लिए और वनडे में 502 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया. अकरम के नाम पर टेस्ट में 2898 रन और वनडे में 3717 रन, जिसमें तीन शतक शामिल हैं. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अकरम अब क्रिकेट कमेंट्री और विशेषज्ञ राय देते हैं. संभवतः पाकिस्तान क्रिकेट में बेदाग अकरम पर इस तरह का मामला, उनकी छवि पर दाग लगा सकता है. 

ये भी पढ़ें:-

मैं जानता हूं जसप्रीत के लिए…, एशिया कप में बुमराह के चुने जाने पर पूर्व कोच ने कही दिल छूने वाली बात

Asia Cup 2025: अय्यर और जायसवाल को नजरअंदाज करने पर भड़के अश्विन, BCCI पर जमकर निकाली भड़ास

पाकिस्तान और ओमान आउट, इन दो देशों की एंट्री से भारत को मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >