VIVO IPL 2021 DC vs RCB : रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 1 रन से हराया, पंत और हेटमायर का अर्धशतक बेकार

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 DC vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाया. जवाब में दिल्ली की टीम 4 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 170 रन ही बना पायी. दिल्ली पर जीत दर्ज कर आरसीबी फिर से अंक तालिका में टॉप में पहुंच गयी. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
11:45 PM. 27 Apr 21 11:45 PM. 27 Apr

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. कोहली ने आखिरी ओवर सिराज को फेंकने के लिए बुलाया, जबकि क्रीज पर पंत और हेटमायर की जोड़ी थी. पहली गेंद पर पंत ने एक रन लिया. दूसरी गेंद पर हेटमायर ने एक रन बनाये और पंत को वापस स्ट्राइक पर भेजा. तीसरी गेंद पर पंत कोई रन नहीं बना पाये. चौथी गेंद पर पंत ने दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. अब टीम को जीत के लिए 2 गेंद में 10 रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर पंत ने चौका जड़ दिया. अब 1 गेंद में दिल्ली को 6 रन चाहिए थे. पंत ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया. इस तरह से आरसीबी 1 रन से मैच जीत लिया.

11:39 PM. 27 Apr 21 11:39 PM. 27 Apr

पंत और हेटमायर का अर्धशतक बेकार

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत और हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जमाया और आखिर तक आउट भी नहीं हुए. लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाये. पंत ने 48 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन बनाये. जबकि हेटमायर ने 25 गेंदों में 4 छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाये. इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 18 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाये. स्टोइनिस ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 22 रन बनाये.

11:39 PM. 27 Apr 21 11:39 PM. 27 Apr

रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 1 रन से हराया

आईपीएल 2021 के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाया. जवाब में दिल्ली की टीम 4 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 170 रन ही बना पायी.

11:15 PM. 27 Apr 21 11:15 PM. 27 Apr

दिल्ली को चौथा झटका, स्टोइनिस 22 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. स्टोइनिस हर्षल पटेल की गेंद पर 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 22 रन बनाकर एबी डिविलियर्स के हाथों कैच आउट हुए.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली को तीसरा झटका, पृथ्वी शॉ 21 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में तीसरा झटका लगा है. शॉ को हर्षल पटेल ने डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. शॉ ने 18 गेंदों का सामना, जिसमें तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

सिराज की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को लगा दूसरा झटका

मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को दूसरा झटका दिया है. उन्होंने स्टीव स्मिथ को केवल 4 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. सिराज ने स्मिथ को डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. स्मिथ ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका भी लगाया.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली को पहला झटका, धवन 6 रन बनाकर आउट

दिल्ली को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. शिखर धवन 7 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाये और जैमीसन के शिकार हुए.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

पृथ्वी शॉ ने चौकों से किया सिराज का स्वागत

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मोहम्मद सिराज का स्वागत चौकों से की. पृथ्वी ने पारी के दूसरे और सिराज के पहले ओवर में 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

डिविलियर्स के अलावा पाटीदार और मैक्सवेल ने भी दिखाया दम

डिविलियर्स के अलावा रजत पटीदार ने 22 गेंदों में दो छक्के की मदद से 31 रन और 20 गेंदों में दो छक्के व 1 चौके की मदद से मैक्सवेल ने 25 रन बनाये. कोहली 12, पडिक्कल 17, सुंदर 6 और सैम्स नाबाद 3 रन बनाये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली की गेंदबाजी ऐसी रही

दिल्ली की ओर से पांच गेंदबाजों ने एक-एक विकेट चटकाये. इशांत शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिये. जबकि रबाडा ने 4 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट चटकाये. अवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिये. अमित मिश्रा ने 3 ओवर में 27 रन चुटाये और एक विकेट लिये. अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

डिविलियर्स का तूफानी अर्धशतक, आरसीबी ने दिल्ली को दिया 172 रन का लक्ष्य

टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाया है. डिविलियर्स ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली. डिविलियर्स ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके जमाये. स्टोइनिक्स के ओवर में डिविलियर्स ने 23 रन बनाये. जिसमें उन्होंने 3 छक्के जमाये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आरसीबी को पांचवां झटका, सुंदर 6 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 18वें ओवर में पांचवां झटका लगा. रबाडा ने वाशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया. सुंदर ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 रन बनाये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आरसीबी को चौथा झटका, पाटीदार 31 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. अक्षर पटेल ने रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया. पाटीदार ने 2 छक्के की मदद से 22 गेंदों में 31 रन बनाये.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

डिविलियर्स और पाटीदार ने संभाला मोर्चा

आरसीबी को जल्दी-जल्दी तीन झटका लगने के बाद एबी डिविलियर्स और पाटीदार ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 13 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन तक पहुंचा दिया है.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आरसीबी को तीसरा झटका, मैक्सवेल 25 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. मैक्सवेल 20 गेंदों में दो छक्के और 1 चौके की मदद से 25 रन बनाकर अमित मिश्रा के शिकार हुए.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आरसीबी को लगातार दो झटका, कोहली-पडिक्कल आउट

आरसीबी को लगातार दो झटका लगा. सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और पडिक्कल दोनों आउट होकर पवेलियन लौट गये. कोहली चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अवेश खान के शिकार हुए. कोहली ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये. उसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल 14 गेंदों में 3 चौके की मदद से 17 रन बनाकर इशांत शर्मा के शिकार हुए.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आरसीबी की अच्छी शुरुआत, दो ओवर में 16 रन

आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही है. दो ओवर में टीम का स्कोर बिना विकेट खोये 16 रन है. विराट कोहली और पडिक्कल इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली में एक, तो आरसीबी में दो बदलाव

दिल्ली ने एक बदलाव करते हुए रविचंद्रन अश्विन की जगह इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया है. जबकि बेंगलुरु ने नवदीप सैनी और डेन क्रिस्टियन की जगह रजत पाटीदार और डेनियल सेम्स को मौका दिया है.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (w / c), स्टीवन स्मिथ, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, अवेश खान

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली ने टॉस जीता, आरसीबी की पहले बल्लेबाजी

आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह कोहली सेना पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेगी.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आज दिल्ली की टीम में नजर नहीं आयेंगे आर अश्विन

आज दिल्ली की टीम में दिग्गज स्पिनर आर अश्विन नजर नहीं आयेंगे. दरअसल कोरोना संक्रमण से जूझ रहे परिवार वालों की मदद के लिए अश्विन ने आईपीएल 2021 से नाम वापस ले लिया है. हालांकि उन्हें वापसी की उम्मीद रखी है.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली के खिलाफ विराट और डिविलियर्स का प्रदर्शन शानदार

दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और डिविलियर्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. विराट ने सबसे अधिक 921 और डिविलियर्स ने 589 रन बनाये हैं. जबकि दिल्ली की ओर से कप्तान पंत ने आरसीबी के खिलाफ 319 रन बनाये हैं.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आखिरी बार दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया था

आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के बीच जब आखिरी मुकाबला खेला गया था, उस समय आरसीबी पर दिल्ली की टीम भारी बड़ी थी. दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया था. शारजाह में खेले गये मुकाबले में एबी डिविलियर्स के 35 रन की मदद से आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाये थे. जिसके जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाये और मैच जीत लिया. उस मैच में दिल्ली की ओर से धवन ने 54 और रहाणे ने 60 रन बनाये थे.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली पर आरसीबी का पलड़ा भारी

आज के मुकाबले में दिल्ली पर आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दिल्ली ने केवल 10 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 15 मुकाबलों में दिल्ली को हराया है.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली की संभावित टीम एकादश

देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, शाहबाज अहमद / रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, डैन क्रिस्चियन / डैनियल सैम्स, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

दिल्ली की संभावित टीम एकादश

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीवन स्मिथ, ऋषभ पंत शिम्रोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, अवेश खान

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आईपीएल 2021 में दिल्ली और आरसीबी का सफर एक समान

आईपीएल 2021 में दिल्ली और आरसीबी का सफर एक जैसा रहा है. दोनों टीमों ने अब तक 5-5 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 मुकाबले जीते हैं और एक-एक में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली आरसीबी से आगे है.

10:52 PM. 27 Apr 21 10:52 PM. 27 Apr

आईपीएल 2021 में पहली बार दिल्ली और आरसीबी के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2021 में अब तक 22 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन आरसीबी और दिल्ली की टीमें आज पहली बार आमने-सामने होंगी.

6:32 PM. 27 Apr 21 6:32 PM. 27 Apr

दिल्ली और आरसीबी के बीच अब से कुछ देर बाद होगी भिड़ंत

दिल्ली और आरसीबी के बीच अब से कुछ देर बाद भिड़ंत होगी. दोनों टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो उनकी नजरें जीत पर होगी.

मुख्य बातें

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 DC vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाया. जवाब में दिल्ली की टीम 4 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 170 रन ही बना पायी. दिल्ली पर जीत दर्ज कर आरसीबी फिर से अंक तालिका में टॉप में पहुंच गयी. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >