पाकिस्तान के खिलाफ इस वजह से अपना आपा खो देते थे वीरेंद्र सहवाग, कराची की ताबड़तोड़ पारी पर कही ये बात

Virender Sehwag on IND vs PAK: पूर्व भारतीय आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए पाकिस्तान के मशहूर पेस अटैक के खिलाफ अपने कुछ सबसे विस्फोटक पारियां खेली हैं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी भी एक वजह थी, जो सहवाग को आपा खोने पर मजबूर कर देती थी.

Virender Sehwag on IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता चरम पर रहती है. एशिया कप में फिर से एक बार यह हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा, इसके लिए पूरा क्रिकेट प्रशंसक वर्ग तैयार रहेगा. लेकिन यह आज अचानक उत्पन्न हुई परिस्थिति नहीं है. क्रिकेट की कई पीढ़ियां खेल की इस राइवलरी को आगे बढ़ाती आई हैं. आमिर सोहैल और वेंकटेश प्रसाद की टसल हो या गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी की तीखी नोक-झोक. लेकिन ये सभी खेल के माध्यम से भी महफिल लूटते थे. पूर्व भारतीय आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए पाकिस्तान के मशहूर पेस अटैक के खिलाफ अपने कुछ सबसे विस्फोटक पारियां खेली हैं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी भी एक वजह थी, जो सहवाग को आपा खोने पर मजबूर कर देती थी. 

46 वर्षीय सहवाग ने कुल 42 मैच खेले और 50.65 की औसत से रन बनाए, लेकिन उनमें से ज्यादातर मुकाबले हार में खत्म हुए. उन्होंने 17 मैच जीते जबकि 21 में हार का सामना किया. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा खलती है. सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा एक्स (X) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “जब भी पाकिस्तान से हारते थे तो मेरा ध्यान भटक जाता था. मैं अपना धैर्य और सब कुछ खो देता था.” पाकिस्तान के खिलाफ हार उन्हें अपना आपा खोने पर मजबूर कर देती थी. 

कराची में ताबड़तोड़ पारी का खोला राज

आखिरी बार जब भारत 2008 में पाकिस्तान दौरे पर गया था, तो कराची में हंगामा खड़ा हो गया था. सहवाग ने जब 300 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए क्रीज पर कदम रखा तो उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 95 गेंदों पर 119 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 125.26 रहा. सहवाग ने अकेले दम पर भारत को 47 गेंद शेष रहते छह विकेट से आसान जीत दिलाई. खास बात यह रही कि उन्होंने यह अद्भुत कारनामा उपवास की हालत में किया. उस पारी को याद करते हुए सहवाग ने कहा, “उस दिन मेरा व्रत था. खाली पेट था. मुझे रन बनाने थे ताकि उस भूख को शांत कर सकूं.”

एशिया कप में भारत का शेड्यूल

सहवाग ने अपनी पारियों का राज ऐसे समय खोला है, जब भारत को फिर से पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ना है. आगामी एशिया कप के इस संस्करण में भारत ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसके साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पाकिस्तान और ओमान की टीमें हैं. भारत अपना अभियान 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ शुरू करेगा. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे और 19 सितंबर को अबू धाबी में भारत का अंतिम ग्रुप मैच ओमान के खिलाफ होगा.

भारत की एशिया कप टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

ये भी पढ़ें:-

BCCI ने श्रेयस अय्यर को दिया कप्तानी का तोहफा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस इंडियन टीम को करेंगे लीड

बल्ले और टोपी की कीमत करोड़ों में, क्रिकेटरों की 8 सबसे महंगी और यादगार चीजें हुईं हैं नीलामी

श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकता है BCCI, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम इंडिया को करेंगे लीड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >