विराट कोहली इंग्लैंड की इस टीम से खेलेंगे! संन्यास के बाद मिला शानदार ऑफर

Virat Kohli offered to Play for Middlesex County Cricket Team: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने 14 साल के करियर को विराम दिया, लेकिन वह वनडे क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं. उन्होंने अपने संन्यास पोस्ट में फर्स्ट क्लास या घरेलू क्रिकेट का कोई जिक्र नहीं किया है. ऐसे में मिडलसेक्स काउंटी टीम उन्हें काउंटी चैम्पियनशिप लिए साइन करना चाहती है.

Virat Kohli offered to Play for Middlesex County Cricket Team: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने 12 मई को अपने 14 साल के करियर को विराम दे दिया, इससे पहले उन्होंने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था. हालांकि, वह अभी भी वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास वाली सूचना के पोस्ट में फर्स्ट क्लास या घरेलू क्रिकेट के बारे में कोई जिक्र नहीं किया. ऐसे में इंग्लैंड की मिडलसेक्स काउंटी टीम भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपने लिए खेलने का एक बड़ा ऑफर देने की तैयारी कर रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भले ही अनुबंधित खिलाड़ियों को विदेशी घरेलू टी20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता, लेकिन कोहली काउंटी चैम्पियनशिप और मेट्रो बैंक कप में हिस्सा ले सकते हैं.

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सुपरस्टार को टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने के बाद लॉर्ड्स में खेलने की इच्छा हो सकती है. इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट टीम मिडलसेक्स ने कोहली को साइन करने में गंभीर दिलचस्पी है. मिडलसेक्स के क्रिकेट निदेशक एलन कोलमैन ने इस रिपोर्ट में कहा, “विराट कोहली अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं, इसलिए निश्चित रूप से हम उनसे बातचीत करने में रुचि रखते हैं.” 

मिडलसेक्स पहले भी लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान का इस्तेमाल बड़े विदेशी खिलाड़ियों को लुभाने के लिए कर चुका है. कोहली के पुराने दोस्त, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, 2019 में टी20 ब्लास्ट में मिडलसेक्स के लिए खेल चुके हैं. वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने भी मिडलसेक्स के साथ करार किया है और वह इस सीजन ‘द हंड्रेड’ में लंदन स्पिरिट के लिए भी खेलेंगे. इसके साथ ही भारत के कई खिलाड़ी, जिनमें चेतेश्वर पुजार, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, करुण नायर और केएस भरत जैसे खिलाड़ी अब भी अनुबंधित हैं और समय-समय पर खेलते हैं. 

फिलहाल काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट का पहला डिवीजन खेला जा रहा है. जिसमें यॉर्कशायर, सरे और लीसेस्टशायर जैसी टीमें हैं. वहीं मिडलसेक्स फिलहाल काउंटी चैम्पियनशिप के दूसरे डिवीजन में है. वे सितंबर में डर्बीशायर और ग्लूसेस्टरशायर के खिलाफ लॉर्ड्स में मुकाबले खेलेंगे. अगर डील हो जाती है, तो फैन्स कोहली और विलियमसन को एक साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाजी करते देख सकते हैं. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि काउंटी के अधिकारी कोहली को लाने की लागत आपस में बांटने को तैयार हैं.

आपको बता दें कि विराट कोहली इससे पहले भी काउंटी चैम्पियनशिप खेलने में रुचि दिखा चुके हैं. 2018 में इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने सरे के लिए साइन किया था, लेकिन गर्दन की चोट के कारण वह उस अनुबंध को पूरा नहीं कर सके थे. कोहली के पास लंदन में एक घर भी है, जो मिडलसेक्स के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा से पहले विराट के संन्यास ने टीम इंडिया में एक अधूरापन पैदा कर दिया है. बीसीसीआई को उनकी नंबर चार की जगह भरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ऐसा माना जा रहा था कि बोर्ड 23 मई तक सीनियर टीम की घोषणा कर सकता है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह आईपीएल 2025 के रीस्टार्ट होने के बाद कुछ दिन और आगे खिसक सकता है. 

IPL 2025 Playoff: 58 मैचों के बाद भी किसी को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है सभी का समीकरण

Video: फैंस ही नहीं सफेद कबूतरों ने भी कोहली को दी बधाई, आसमान में दिखा गजब का नजारा

अपनी इच्छा से नहीं छोड़ा टेस्ट! विराट के संन्यास पर गांगुली हैरान, BCCI को चेताया, IPL 2025 फाइनल पर भी बोले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >