विराट कोहली के मुरीद हुए कीवी खिलाड़ी, मैच से पहले तारीफ में विलियम्सन और सैंटनर ने कही बड़ी बात

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच का स्टेज अब पूरी तरह तैयार हो रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. इस मैच से पहले विराट कोहली चर्चा का विषय बने हुए हैं. कीवी खिलाड़ी केन विलियम्सन, डेवोन कॉनवे और मिचेल सैंटनर मैच से पहले कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए.

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखााते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया तो पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला गरजा. विराट ने भारतीय पारी की कमान अपने कंधों पर लेते हुए 111 गेंद में मात्र 7 चौके लगाकर 100 रन की पारी खेली. उनकी पारी में दो रनों की भरमार रही. यानी उनकी पारी में केवल खेलना नहीं, बल्कि रुककर भारत की जीत सुनिश्चित करना ज्यादा महत्वपूर्ण लगा. अपने 299वें मैच में विराट ने 51वां शुभ शतक लगाया. अब भारत का इस मिनी विश्वकप में अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है. Champions Trophy 2025.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली की पारी का असर साफ देखा जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोहली की बैटिंग के मुरीद हुए जा रहे हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में केन विलियम्सन (Kane Wlliamson) ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, “विराट एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं जानता हूं और जिन्होंने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, खासकर वनडे क्रिकेट में.”

प्रभात खबर प्रीमयम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने कहा, “हां, निश्चित रूप से विराट बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और उनके खेल में जबरदस्त जुनून होता है. पूरे भारत से उन्हें भरपूर समर्थन मिलता है, और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हैं. आप हमेशा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहते हैं, और विराट न केवल बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं. हम इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि विराट एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं और उन्होंने यह लंबे समय से साबित भी किया है. उनकी क्षमता को देखें तो वह बेहद शांत और सहज नजर आते हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलता है. वह न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि अपनी टीम का नेतृत्व भी शानदार तरीके से करते हैं और उदाहरण पेश करते हैं.”

भारत के पास बदला लेने का मौका

भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला 2 मार्च को दुबई में होना है. भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी शर्मनाक हार का बदला लेने का भी मौका होगा. पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में टेस्ट सीरीज में 0-3 से हारने के बाद भारत की यह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली भिडंत होगी. हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों ही टीमें अपने दोनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास के सातवें आसमान पर हैं. हालांकि भारतीय टीम कुछ चोटों से परेशान है. कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की खबरें आई थीं. अगर वे टीम का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो भारतीय टीम के बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव दिख सकता है. शुभमन गिल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, जबकि विराट कोहली के बल्ले ने लंबे समय बाद अपनी खामोशी समाप्त की है, तो वे नंबर तीन पर ही खेलेंगे.  Virat Kohli gets Praised.

टीम इंडिया का यह आखिरी ग्रुप मैच में यह भी निर्धारित करेगा कि वह किस स्थान पर रहेगी. अगर भारत को जीत मिलती है, तो वह ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहेगी. ऐसे में सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी की दूसरी नंबर की टीम से होगा. वहीं अगर भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर रहता है तो उसे ग्रुप बी की पहले नंबर वाली टीम से भिड़ना होगा.  

IND vs NZ: दोनों टीमों का स्क्वाॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी.

विराट कोहली के नाम होगा नया ODI रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ेंगे खास ‘ट्रिपल सेंचुरी’

क्या अब ब्रेट ली बनेंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच? तूफानी गेंदबाज के जवाब ने मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >