‘उन्होंने उस दौर में…’, विराट के संन्यास पर बोले पुजारा, कहा- कोहली ने बदल दी टीम इंडिया

Cheteshwar Pujara on Virat Kohli Test Cricket Retirement: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. उन्होंने अपने 14 साल के कैरियर पर जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर विराम लगा दिया. कोहली के रिटायरमेंट पर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि विराट ने उस दौर में टेस्ट क्रिकेट को चुना, जब सभी सफेद गेंद की ओर जा रहे थे.

Cheteshwar Pujara on Virat Kohli Test Cricket Retirement: सोमवार सुबह क्रिकेट जगत उस वक्त हैरान रह गया जब विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. 14 साल लंबे उनके संघर्ष, जज्बे और मेहनत से भरे सफर का अंत हो गया. चेतेश्वर पुजारा, जो लंबे समय तक भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे, मानते हैं कि विराट कोहली के लिए टेस्ट क्रिकेट “अल्टीमेट फॉर्मेट” था और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की.

विराट ने 2011 में अपने टेस्ट कैरियर की शूरुआत की थी, जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2025 में समाप्त किया. पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, “उन्होंने उस दौर में टेस्ट फॉर्मेट पर बहुत ध्यान दिया जब ज्यादातर युवा खिलाड़ी व्हाइट-बॉल क्रिकेट की ओर आकर्षित हो रहे थे. विराट के लिए टेस्ट क्रिकेट ही असली फॉर्मेट था और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की.”

पुजारा ने यह भी बताया कि विराट ने 2015 में टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद टीम में फिटनेस कल्चर को प्राथमिकता दी, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा बदलाव था. उन्होंने कहा, “जब उन्होंने 2015 में टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली, तभी वे फिटनेस कल्चर को भारतीय टीम में लाए. उस समय सभी टीमें फिटनेस पर काम कर रही थीं, लेकिन भारतीय टीम को इसमें सुधार की जरूरत थी और तब यह बड़ा बदलाव देखने को मिला.”

उन्होंने आगे कहा, “उस समय भारतीय टीम में जो तेज गेंदबाज आए, उन्हें भी अपनी फिटनेस पर काम करना पड़ा. पूरी टीम ने फिटनेस को लेकर मेहनत शुरू की और साथ ही विराट ने टेस्ट क्रिकेट पर विशेष ध्यान दिया. वो चाहते थे कि भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हो.”

पुजारा ने विराट कोहली की कप्तानी की सबसे अहम खूबी को लेकर कहा कि उनका पूरा ध्यान टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने पर रहता था. उन्होंने कहा, “जब से उन्होंने कप्तानी संभाली, उनका लक्ष्य हमेशा टेस्ट में 20 विकेट लेना होता था. मैदान पर जो ऊर्जा और जोश दिखता था, वो बहुत जरूरी होता था. हर खिलाड़ी को योगदान देना होता था ताकि हम 20 विकेट लेने की दिशा में काम कर सकें, और हमने मिलकर उसी लक्ष्य की ओर मेहनत की.”

भारत के दामाद को बांग्लादेश क्रिकेट ने बनाया अपना कोच, रफ्तार का था बादशाह, बोलती थी तूती

‘ऑस्ट्रेलिया को विराट में अपनी झलक दिखती थी’, कोहली के संन्यास पर कंगारू मीडिया ने क्या कहा?

PBKS vs DC मैच से नहीं शुरू होगा IPL 2025, रद्द हुआ मैच इस दिन खेला जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >