Viral Video: विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की मां के छुए पैर, देखिए ये दिल छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: मोहम्मद शमी की मां के विराट कोहली ने छुए पैर. पूरे परिवार के साथ क्लिक कराई तस्वीर

Viral Video: टीम इंडिया ने दुबई में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत पहला देश बन गया है जिसने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की इस यादगार जीत के बाद का एक खास वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी की मां से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं.

कोहली का भावुक अंदाज

वीडियो में दिख रहा है कि मोहम्मद शमी अपनी मां के साथ खड़े हैं और फिर वे उन्हें विराट कोहली से मिलवाते हैं. शमी की मां को देखकर विराट कोहली बेहद खुश हो जाते हैं और थोड़ा भावुक भी नजर आते हैं. कोहली ने आदरपूर्वक शमी की मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद कोहली और शमी के बीच भावुक गले लगने का दृश्य भी देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >