वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का खास प्लान, NCA में चल रही विशेष ट्रेनिंग, रोहित-विराट के संन्यास से है संबंध!

Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन और यादगार शतक से सबको प्रभावित किया. 14 साल की उम्र में उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 दौरे और राजस्थान रॉयल्स के साथ विशेष ट्रेनिंग में शानदार फॉर्म जारी रखा. फिलहाल वे बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बीसीसीआई के विशेष पर्सनल ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजर रहे हैं.

Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. उनके पहले ही गेंद से आक्रामक मोड में आने की कला और ऐतिहासिक और यादगार शतक ने उनका नाम सबकी जुबान पर बैठा दिया. आईपीएल समाप्त होने के बाद भी मात्र 14 साल के इस खिलाड़ी को आराम नहीं मिला. उन्हें आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया. भारत की हालिया अंडर-19 सीरीज में भी उन्होंने अपने बेहतरीन फॉर्म को बनाए रखा. घर लौटने के बाद, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ एक विशेष ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया और फिर 10 अगस्त को बीसीसीआई के कॉल के बाद सीधे बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंच गए.  वैभव सूर्यवंशी इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक विशेष पर्सनल ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजर रहे हैं. लेकिन यह भागदौड़ ऐसे ही नहीं है. 

माईखेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैभव बीसीसीआई द्वारा तैयार एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरेंगे, जिसमें तकनीकी ड्रिल्स के साथ-साथ मैच-विशेष परिस्थितियों पर भी काम किया जाएगा. उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने बताया कि बीसीसीआई पहले से ही इस युवा खिलाड़ी को वरिष्ठ क्रिकेटरों की जगह भरने के लिए तैयार कर रहा है और यह प्रशिक्षण सिर्फ आने वाली ऑस्ट्रेलिया चुनौती के लिए नहीं है.

उन्होंने कहा, “बीसीसीआई आगे की सोच रहा है. सीनियर खिलाड़ी धीरे-धीरे संन्यास ले रहे हैं और उस खालीपन को भरने के लिए अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को पूरी तरह तैयार होना होगा. वैभव का यह प्रशिक्षण उसी प्रक्रिया का हिस्सा है. हम खिलाड़ियों को एक-एक करके चुनते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों के मुताबिक तैयार करते हैं.”

बड़े प्रारूप में कैसे अच्छा करें वैभव

बेंगलुरु में यह प्रशिक्षण करीब एक हफ्ते तक चलेगा, जिसके बाद वैभव टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ भारत अंडर-19 कैंप में वापस लौटेंगे और अगले दौरे की संयुक्त तैयारी में शामिल होंगे. वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट में काफी सफलता दिलाई है, लेकिन ओझा का मानना है कि अब अगला बड़ा कदम लंबे प्रारूप में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करना होना चाहिए.

उन्होंने कहा, “उसमें पहली ही गेंद से आक्रमण करने की क्षमता है, जो टी20 और वनडे में बड़ी ताकत है. आपने यह आईपीएल, अंडर-19 और विजय हजारे में देखा है. लेकिन लंबे प्रारूप में, उसके प्रदर्शन का स्तर व्हाइट-बॉल क्रिकेट की तुलना में गिर जाता है. लक्ष्य यह है कि उसकी निरंतरता बढ़े अगर वह 10 पारियां खेले, तो उनमें से 7-8 प्रभावशाली हों.” 

विराट और रोहित के संन्यास की हैं चर्चाएं

वैभव को लेकर यह नया विकास ऐसे समय में हुआ है, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाला ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है. फिलहाल विराट 36 साल के हैं और रोहित शर्मा 38 साल के. ऐसे में उनका वनडे करियर और 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाएं उनके घरेलू प्रदर्शन पर निर्भर होंगी. हालांकि, बीसीसीआई फिलहाल एशिया कप और अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर ध्यान दे रहा है. वहीं दिग्गजों को रिटायर करने जैसे बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जाएंगे.

यह युवा खिलाड़ी अपार क्षमता से भरा है और बीसीसीआई का मौजूदा कार्यक्रम उसकी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि फिटनेस, फील्डिंग और अन्य पहलुओं को भी निखारने पर केंद्रित है. अभी वह किशोरावस्था में है और एक अहम मोड़ पर खड़ा है, उसकी नैचुरल बल्लेबाजी शैली पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है, लेकिन एक संपूर्ण मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी बनने की उसकी यात्रा अभी जारी है. हालांकि दिग्गजों के रिटायर होने के बाद बीसीसीआई वैभव को जरूर बड़े दारोमदार के लिए देख रहा है.

ये भी पढ़ें:-

8 साल में 5 बच्चों का पिता बने रोनाल्डो ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सपनों की गाड़ी नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, यूपी परिवहन निगम ने भेज दिया नोटिस, जानें क्या हुई गड़बड़

Asia Cup 2025: बुमराह के खेलने की संभावना, अक्षर-गिल के बीच उप कप्तानी की होड़, इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >