बिहार में क्रिकेट की बहार, छा गया वैभव सूर्यवंशी का दोस्त, 13 साल की उम्र में जड़ी ट्रिपल सेंचुरी

Vaibhav Suryavanshi Friend Ayan Raj Hits Triple Century: बिहार के मुजफ्फरपुर के 13 वर्षीय अयान राज ने जिला क्रिकेट लीग में 30 ओवर के मैच में 327* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. अयान ने 41 चौके और 22 छक्कों की मदद से 296 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए. आईपीएल 2025 में धमाल मचा चुके वैभव सूर्यवंशी के बचपन के दोस्त अयान ने अब क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है.

Vaibhav Suryavanshi Friend Ayan Raj Hits Triple Century: बिहार के क्रिकेट में एक नई सुबह दिखाई दे रही है. वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी ने जिस चिंगारी को जलाया था, अब मुजफ्फरपुर के अयान राज ने उसमें अब और ईंधन डाल दिया है. आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से देश-दुनिया को चौंकाया ही था कि अब उनके ही बचपन के दोस्त अयान राज ने भी धमाकेदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. महज 13 साल की उम्र में अयान ने मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में 30 ओवर के मुकाबले में 327 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली है. इस पारी में उन्होंने 41 चौके और 22 छक्के जड़ते हुए 296 रन तो केवल बाउंड्री से ही हासिल कर लिए.

134 गेंदों में तिहरा शतक, 244 का स्ट्राइक रेट

अयान राज ने यह करिश्मा संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए किया. उन्होंने 134 गेंदों में नाबाद 327 रन बनाते हुए स्ट्राइक रेट 244 का रखा. बल्लेबाजी का अंदाज ऐसा था कि गेंदबाज सिर्फ दर्शक बनकर रह गए. अयान की यह पारी बिहार के क्रिकेट इतिहास में स्कूली स्तर पर अब तक की सबसे विस्फोटक पारियों में गिनी जा रही है. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी पूरी टीम ने 4 विकेट खोकर 427 रन बनाए. एक तरफ समस्तीपुर से वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई है, तो दूसरी ओर मुजफ्फरपुर का यह 13 वर्षीय बच्चा अब उसी राह पर कदम बढ़ा चुका है. इन दोनों खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती.

Vaibhav suryavanshi and ayan raj. Image: x.

वैभव सूर्यवंशी प्रेरणा भी और रिश्तेदार भी

अयान राज और वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, बल्कि रिश्तेदार भी हैं. दोनों ने बचपन में साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक-दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे. वैभव सूर्यवंशी ने जहां आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं, वहीं अब अयान भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं. अयान ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, “जब भी वैभव भाई से बात करता हूं, एक खास एहसास होता है. वो मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं.”

Vaibhav suryavanshi and ayan raj. Image: x.

क्रिकेट ही जीवन है: 3 साल की उम्र में थामा था बल्ला

अयान के पिता दिनेश कुमार बताते हैं कि बेटे ने महज 3 साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था. बचपन में क्रिकेट के दौरान उसे सिर पर चोट भी लगी थी, लेकिन इसके बाद भी उसने खेलना नहीं छोड़ा. आज वह राइट हैंड बैटर के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह खिलाड़ी अब क्रिकेट को ही अपना जीवन मान चुका है. अयान का सपना है टीम इंडिया के लिए खेलना. जिला क्रिकेट लीग में इस धमाकेदार पारी के बाद वह एमडीसीए के बल्लेबाजों की सूची में 36.74 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं. इस लीग में हर्षित कुमार दूसरे स्थान पर हैं. अयान का अगला लक्ष्य अब राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाना है.

उठ जा, बच्चा है क्या? जब 19 साल के युवराज ने झेली ऑस्ट्रेलियाई स्लेजिंग, फिर फ्लिंटॉफ को सूद समेत लौटाया

IPL 2026 में CSK के नए कप्तान बनेंगे संजू सैमसन! होंगे धोनी का परफेक्ट विकल्प, ऐसे मिला हिंट

OMG! 5 गेंद पर 5 विकेट, दिग्वेश राठी का कहर, संजीव गोएनका भी नहीं कर सके कंट्रोल, कहा- बस एक झलक उस…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >