वैभव सूर्यवंशी की हर उपलब्धि के गवाह बनेंगे पिता, श्रीलंका से इंग्लैंड तक की यात्रा करेंगे संजीव

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी बेटे का हौसला बढ़ाने श्रीलंका जाएंगे. श्रीलंका वो अपने खुद के खर्च पर जाएंगे. वहीं भारतीय टी20 टीम में चयन होने के बाद वैभव के पिता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे. इस दौरे का सारा खर्च बीसीसीआई उठाएगा.

पटना से खेल पत्रकार धर्मनाथ की रिपोर्ट

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में पहचान बनाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अगला मिशन श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज है. इंडिया ए टीम का हिस्सा बने वैभव पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं. फैंस यह देखने को उत्सुक हैं कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाल मचाने वाला यह युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करता है.

वैभव का हौसला बढ़ाते दिखेंगे पिता संजीव सूर्यवंशी

इस खास मौके पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए श्रीलंका पहुंचेंगे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सूत्रों के अनुसार, संजीव सूर्यवंशी अपने खर्च पर श्रीलंका जाकर वैभव के मैच देखेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी साथ रहेगा परिवार

वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन होने के बाद परिवार का उत्साह और बढ़ गया है. वैभव के क्रिकेट सफर में उनके पिता हमेशा साथ रहे हैं और घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक उनके कई अहम मुकाबलों के गवाह बने हैं.

बीसीसीआई उठाएगा पूरा खर्च

बीसीए सूत्रों के मुताबिक, संजीव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी बेटे का मैच देखने जाएंगे. खुद संजीव सूर्यवंशी ने बताया था कि बीसीसीआई अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी है कि वह परिवार के साथ इस दौरे पर जा सकते हैं. इस यात्रा का पूरा खर्च बीसीसीआई उठाएगा.

15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में मिली जगह

वैभव भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्हें 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली है. सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 साल 205 दिन की उम्र में खेला था. संभवत: वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें: ‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान

बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, टीम इंडिया में चयन पर छलके वैभव के पिता के आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >