OMG! 1 ओवर में 45 रन और 43 गेंद में 153, इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका

Usman Ghani Batting Prowess: उस्मान गनी ने तूफानी पारी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है. टी10 लीग में अफगानिस्तान के ओपनर ने लंदन काउंटी क्रिकेट के लिए खेलते हुए विल एर्नी के एक ओवर में रिकॉर्डतोड़ 45 रन जड़ दिए. उन्होंने महज 43 गेंदों में नाबाद 153 रन बनाए, जिसमें 17 छक्के और 11 चौके शामिल थे.

Usman Ghani Batting Prowess: अगर कोई बल्लेबाज एक ओवर में छह छक्के लगाए तो अधिकतम 36 रन बनते हैं, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है. हाल ही में इसका उदाहरण तब देखने को मिला, जब अफगानिस्तान के बल्लेबाज उस्मान गनी ने एक ओवर में 45 रन ठोक डाले और नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया. टी10 लीग में लंदन काउंटी क्रिकेट के लिए खेलते हुए अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज उस्मान गनी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. उन्होंने विल एर्नी के एक ही ओवर में 45 रन ठोक डाले, जो गेंदबाज के करियर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. उस्मान ने सिर्फ 43 गेंदों में नाबाद 153 रन बनाए, जिसमें 17 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके शामिल थे.

एक ओवर में बना नया इतिहास 

ECS T10 इंग्लैंड टूर्नामेंट में 1 अगस्त की रात लंदन काउंटी क्रिकेट और गिल्डफोर्ड (London County Cricket vs Guildford) की भिड़ंत हुई. यहां उस्मान गनी ने विल एर्नी के एक ओवर में 45 रन लूट लिए. इसमें दो नो-बॉल और एक वाइड भी शामिल था, जिससे तीन रन एक्स्ट्रा मिले. गनी ने खुद 42 रन बनाए, जबकि बाकी तीन रन अतिरिक्त थे. इससे पहले इस प्रोफेशनल क्रिकेट में एक ओवर में कभी इतने रन नहीं बने थे. (Usman Ghani 45 runs in a over)

गनी का तूफानी शतक, 71 रन से जीता लंदन  

रेयंस पार्क स्पोर्ट्स ग्राउंड में लंदन काउंटी ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 226 रन ठोक डाले. गनी ने सिर्फ 43 गेंदों में नाबाद 153 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 17 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 355.81 रहा. उनके ओपनिंग पार्टनर ईस्माइल बहरामी ने 19 गेंदों में 61 रन जोड़े. 227 रन के लक्ष्य के जवाब में गिल्डफोर्ड की टीम चार विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और 71 रन से मुकाबला हार गई. उनकी ओर से कोई भी बल्लेबाज पचास का आंकड़ा नहीं छू पाया. यानी वे उस्मान के स्कोर से भी दो रन कम ही बना पाए.

कौन हैं उस्मान गनी?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज उस्मान गनी ने अब तक 52 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया है. उन्होंने साल 2014 में वनडे डेब्यू किया और 2015 में टी20 इंटरनेशनल में कदम रखा. वनडे क्रिकेट में उस्मान गनी ने 17 मैचों में 25.58 की औसत से 435 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 35 मैचों में 25.35 की औसत से 786 रन बनाए हैं और 4 बार अर्धशतक जमाया है. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर उस्मान ने 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली थी. उनका कहना था कि जब तक सही प्रबंधन और ईमानदार चयन समिति नहीं आएगी, वह वापसी नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

ओली पोप ने आकाशदीप पर साधा निशाना, अंपायर के सामने ही स्लेजिंग की कोशिश, देखें वीडियो

‘ऐसा लगा जैसे मौत को छू लिया’, मैथ्यू हेडेन का डरावना खुलासा, बताया जब भारत में आई मुश्किल

‘मेरा नाम लिया तो केस कर दूंगा’, युवराज सिंह एंड कंपनी के ‘तमाचे’ से तिलमिलाया पाकिस्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >