भारत को वर्ल्ड कप, अब USA को दिलाई सबसे बड़ी जीत, सहवाग का रिकॉर्ड बराबर कर अमेरिका में चमके इंडियंस

USA vs CAN Smit Patel and Milind Kumar Century: भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के सदस्य रहे स्मित पटेल ने अब अमेरिका के लिए खेलते हुए कनाडा के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा. क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के तहत त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 110 गेंदों में शतक पूरा किया. इस मैच में मिलिंद कुमार ने भी शतक लगाया, जिसकी बदौलत यूएसए ने वनडे इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

USA vs CAN Smit Patel and Milind Kumar Century: भारत के लिए 2012 में अंडर-19 विश्वकप जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद के बाद उनकी ही टीम के एक और खिलाड़ी ने अमेरिका का रुख किया था. अब युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के विकेटकीपर बल्लेबाज स्मित पटेल ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया. क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 टूर्नामेंट में खेलते हुए स्मित पटेल ने यह शतक लगाया. यूएसए, कनाडा और ओमान के बीच खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में स्मित ने कनाडा के खिलाफ 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनके साथ ही इस मैच में भारतीय मूल के एक और बल्लेबाज मिलिंद ने भी रिकॉर्ड शतक ठोका, जिसकी बदौलत यूएसए ने वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.    

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर के लॉडरहिल में खेले जा रहे मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मोनांक और स्मित पटेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. इस दौरान मोनांक ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्मित पटेल धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाते रहे और 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद स्मित पटेल ने रफ्तार पकड़ी और अगले 50 रन सिर्फ 41 गेंदों में बनाकर 110 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया. 

इस मैच से पहले उन्होंने 12 वनडे और 2 टी20I मुकाबले खेले थे, जिसमें दो अर्धशतक और 70 रन की बेस्ट पारी शामिल थी. अपनी पारी के अगले 27 गेंदों में उन्होंने 52 रन और जोड़कर नाबाद 152 रन (137 गेंद) पर पारी समाप्त की, जो वनडे में अमेरिका के लिए तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. वहीं, नंबर-5 बल्लेबाज मिलिंद कुमार ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी हुई, जो अमेरिका के किसी भी विकेट के लिए वनडे में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है (रिकॉर्ड से सिर्फ 1 रन पीछे). 

मिलिंद ने की सहवाग की बराबरी

मिलिंद का 60 गेंदों में शतक, वनडे में यूएसए के लिए सबसे तेज शतक है. इससे पहले सबसे तेज शतक शायन जहांगीर के नाम था, जिन्होंने 2023 में हरारे में नेपाल के खिलाफ 79 गेंदों में 100 रन बनाए थे. मिलिंद ने भारतीय मूल के बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज वनडे शतक भी बनाया. जबकि भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक बनाया था, सूची में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक बनाया था.

यूएसए ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

CAN vs USA: वहीं इस मैच की बात करें तो, दो बल्लेबाजों के शतक की बदौलत अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 361 रन बनाए, जिसके जवाब में कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह 28 ओवर के बाद 104/5 रन पर संघर्ष करती हुई नजर आई. कनाडा की ओर से मनसब गिल ने 69 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए जबकि दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे. आखिरकार कनाडा की टीम 46.2 ओवर में 192 रन पर आउट हो गई और यूएसए ने 169 रन से जीत दर्ज की. यह यूएसए के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत भी है.

भारतीय मूल के काफी सारे क्रिकेटर वर्तमान में अमेरिकी क्रिकेट का हिस्सा हैं. पिछले टी20 विश्वकप में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अमेरिकी टीम के कप्तान सौरभ नेत्रवलकर, मोनांक पटेल, स्मित पटेल, मिलिंद कुमार के अलावा, हरमीत सिंह और साईतेजा मुक्कामल्ला सहित तमाम खिलाड़ी शामिल हैं.

नागिन-सी बलखाई गेंद, पत्ते की तरह उड़ीं गिल्लियां, 42 की उम्र में जेम्स एंडरसन का जलवा, Video

बांग्लादेश क्रिकेट में परवेज इमोन ने लिखा नया इतिहास, छक्के और शतक का बनाया नया कीर्तिमान, Video

विराट कोहली को भारत रत्न से सम्मानित करो, मिस्टर आईपीएल ने भारत सरकार से करी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >