वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में बदलाव, इस खिलाड़ी को अचानक टीम में किया गया शामिल

India Women’s Cricket Team for World Cup 2025: विश्वकप से पहले भारतीय महिला टीम में बदलाव किया गया है. यस्तिका भाटिया के चोटिल होने के बाद असम की उमा छेत्री को मौका दिया गया है.

India Women’s Cricket Team for World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बदलाव किया गया है. महिला चयन समिति ने टीम इंडिया में यस्तिका भाटिया के स्थान पर उमा छेत्री को शामिल किया है. यास्तिका भाटिया के घुटने की चोट के कारण बाहर होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री को बीसीसीआई मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, यस्तिका भाटिया को विशाखापट्टनम में भारत के तैयारी कैंप के दौरान बाएँ घुटने में चोट लगी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है और टीम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

बृहस्पतिवार को सीनियर टीम में उमा छेत्री के शामिल होने का मतलब है कि वह अब विश्व कप अभ्यास मैच में भारत ए के लिए नहीं खेल पाएंगी. बयान में आगे कहा गया, ‘‘उमा छेत्री अब ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. वह अब भारत ए टीम का हिस्सा नहीं होंगी जिसे विश्व कप में एक अभ्यास मैच में हिस्सा लेना है.’’

असम की उमा छेत्री का अब तक खेले गए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाजी के लिहाज से रिकॉर्ड काफी खराब है. उन्होंने चार पारियों में केवल 37 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का रहा है. उन्होंने अपनी चार पारियों में एक भी छक्का नहीं लगाया है. 

भारत 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. इसके बाद भारतीय महिला टीम बेंगलुरु में दो विश्व कप अभ्यास मैच खेलेगी और फिर 30 सितंबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट के पहले मैच में सह मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन द��ओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सायली सतघरे, राधा यादव, श्री चरनी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तेजल हासबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारत की अपडेटेड टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरनी, स्नेह राणा, उमा छेत्री (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तेजल हासबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नु मणी, सायली सतघरे

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 से पहले भारत ए टीम विश्व कप में एक वार्म-अप मैच खेलने वाली है. इसके लिए भी टीम में अब बदलाव किया गया है. 

भारत ए की अपडेटेड टीम

मिन्नु मणी (कप्तान), धरा गुजर्र, शैफाली वर्मा, तेजल हासबनीस, वृंदा दिनेश, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुश्री सरकार, तनुजा कंवर, टिटास साधू, सायली सतघरे, साइमा ठाकुर, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, राघवी बिष्ट

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025 से पहले इन दो खिलाड़ियों ने ढाया कहर, UAE को हराकर फाइनल में पाकिस्तान

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज रिटायर, देखें अमित मिश्रा के हैट्रिक का वीडियो

रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका टेस्ट टीम के लिए दावा, दलीप ट्रॉफी में जड़े 184 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >