ODI में रनों के हिसाब से पांच सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

Top 5 Biggest Wins In ODI Cricket By Runs: इंग्लैंड ने रविवार को साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 342 रनों से हराकर वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. बल्लेबाजी में इंग्लिश खिलाड़ियों ने 414/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 72 रनों पर समेट दिया.

Top 5 Biggest Wins In ODI Cricket By Runs: इंग्लैंड ने रविवार को साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 342 रनों से हराकर वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. बल्लेबाजी में इंग्लिश खिलाड़ियों ने 414/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 72 रनों पर समेट दिया. यह साउथ अफ्रीका का दूसरा सबसे कम वनडे स्कोर है. इस जीत ने भारत की 317 रनों की ऐतिहासिक जीत (2023) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. (England vs South Africa) 

यह जीत वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में शीर्ष पर पहुंच गई है. इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका पर 342 रनों से मिला ताजा विजय सबसे टॉप पर है, जिसने भारत की 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में दर्ज 317 रनों की जीत को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की 2023 में नीदरलैंड्स पर दिल्ली में 309 रनों से मिली जीत तीसरे स्थान पर है. चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे की उसी साल हरारे में अमेरिका पर 304 रनों की जीत दर्ज है. पांचवें स्थान पर भारत की 2023 में मुंबई में श्रीलंका पर 302 रनों की करारी शिकस्त शामिल है. (Top 5 Biggest Wins In ODI Cricket By Runs)

रनों के हिसाब से वनडे इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत 

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका: 342 रन (2025)

भारत बनाम श्रीलंका: 317 रन (2023)

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: 309 रन (2023)

जिम्बाब्वे बनाम अमेरिका: 304 रन (2023)

भारत बनाम श्रीलंका: 302 रन (2023)

साउथ अफ्रीका का शर्मनाक रिकॉर्ड

मौजूदा सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह बिखर गया और अपने नाम शर्मनाम रिकॉर्ड दर्ज करा लिया. यह साउथ अफ्रीका का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी रहा. इससे पहले 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 69 पर आउट हुए थे. यह साउथ अफ्रीका की सबसे बुरी हार है, इससे पहले वे इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 276 रन पर ढेर हो गए थे. 

England vs South Africa मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें, तो 21 वर्षीय जैकब बेथेल ने 82 गेंदों पर 110 रन बनाकर अपना पहला प्रोफेशनल शतक जड़ा और जो रूट (100) के साथ 182 रनों की साझेदारी की. इसके अलावा जेमी स्मिथ ने 62 और कप्तान जोस बटलर ने भी नाबाद 62 रन बनाकर टीम को 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने मात्र 24 रन तक छह विकेट गंवा दिए. जोफ्रा आर्चर ने एडन मारक्रम, रायन रिकलटन, मैथ्यू ब्रीत्जके और ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया, जबकि ब्राइडन कार्स ने वियान मुल्डर और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा. थोड़ी देर तक कॉर्बिन बॉश (20) और केशव महाराज (17) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन आदिल रशीद ने दोनों समेत कोडी युसूफ (5) को भी आउट कर दिया. 

नतीजतन, दक्षिण अफ्रीका 20.5 ओवर में 72 रन पर सिमट गया और इंग्लैंड ने 342 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 4/18 झटके, वहीं आदिल राशिद ने 3 और ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट लिए. इंग्लैंड की यह जीत सीरीज तो नहीं बचा पाई, लेकिन यह प्रदर्शन आगामी मुकाबलों के लिए उन्हें जरूर मानसिक रूप से मजबूत करेगा. वहीं पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज जीती.

ये भी पढ़ें:-

पंजाब बाढ़ पर एक्शन में हरभजन सिंह, नाव और एंबुलेंस दान कर बढ़ाए मदद के हाथ, लोगों से की ये भावुक अपील

US Open 2025: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर जीता खिताब, फाइनल में डोनाल्ड ट्रंप ने भी लगाया तड़का

एशिया कप 2025 जीतने पर हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, हर खिलाड़ी को दिया जाएगा ये इनाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >