इंग्लैंड का यह पूर्व खिलाड़ी बन सकता है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का नया बॉस, मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को केविन राबटर्स के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट नया सीईओ बनाया जा सकता है

मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन राबटर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनकी अनुपस्थिति में निक हॉकली को अंतरिम प्रभार दे दिया है लेकिन अब खबर आ रही है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस इस रेस में शामिल हो गए हैं. कोरोना संकट के कारण अभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वित्तीय संकट से जूझ रहा है.

बता दें कि राबटर्स खिलाड़ियों के साथ नए भुगतान पर काम कर रहे थे. इस संकट से निकलने के लिए उन्होंने अप्रैल में अपने 80 प्रतिशत स्टाफ कम कर दिया था. साथ ही उन्होंने प्रांतों के अनुदान राशि में भी कमी कर दी थी. उनके इस कदम की वजह से उनकी खूब आलोचना भी हुई थी.

द ऑस्ट्रेलियन’ के रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने एंड्रयू स्ट्रॉस को इस पद के लिए आवेदन करने को कहा है, इससे पहले एंड्रयू स्ट्रॉस इंग्लैंड के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं, वो 2015 से 2018 इस पद पर रहे थे.

Also Read: तो क्या नहीं हो पाएगा टी-20 विश्व कप का आयोजन ? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कह दी ये बड़ी बात

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने अपने करियर में 100 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 40 से ज्यादा की औसत से 7037 रन बनाए थे. जबकि वनडे में उनके नाम 4205 रन हैं. उनका करियर वनडे के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली रहा था. उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट की सेवाओं के लिए नाइट की उपाधि से सम्मानित भी किया गया है. इंग्लैंड की तरफ से खेलने से पहले स्ट्रॉस 1998-99 में सिडनी यूनिवर्सिटी के लिए खेला करते थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >