द हंड्रेड के चैंपियंस ने चुनी लीग की अल्टीमेट XI, विराट नहीं भारत से इन 3 खिलाड़ियों को किया शामिल

The Hundred Stars Picks League’s Ultimate XI : इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में खेल रहे स्टार खिलाड़ियों ने मिलकर टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी. इसमें तीन भारतीय शामिल हैं, लेकिन विराट कोहली को जगह नहीं मिली. खास बात यह है कि इस लीग में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेते.

The Hundred Stars Picks League’s Ultimate XI : इंग्लैंड की मशहूर घरेलू क्रिकेट लीग द हंड्रेड मेंस की शुरुआत हो चुकी है. आईपीएल की तरह यहां भी दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हैं. 100 गेंद के मुकाबले वाले इस गेम में सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? इसी सवाल का जवाब खुद द हंड्रेड में खेल रहे कई स्टार खिलाड़ियों ने मिलकर दिया है. इसमें भारत से दो खिलाड़ियों को चुना गया, लेकिन इनमें विराट कोहली को स्थान नहीं मिला. खास बात यह है कि इस लीग में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेते, फिर भी चुनी गई बेस्ट इलेवन में तीन भारतीय क्रिकेटर शामिल किए गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मिलकर हंड्रेड लीग के लिए अपनी ड्रीम XI चुनी. ईसीबी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का तीसरा सीजन 5 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के तुरंत बाद शुरू हुआ. भले ही इस टीम में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं था, लेकिन इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद ने रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए चुना. रशीद का मानना है कि रोहित तेज़ी से रन बनाते हुए बिना ज्यादा मेहनत के मैच पर पकड़ बना सकते हैं. वहीं उनके साथी के रूप में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को जोस बटलर ने चुना. बटलर के मुताबिक, गेल किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं.

तीसरे नंबर पर जो रूट ने महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स को जगह दी, जबकि चौथे नंबर के लिए जैकब बेथेल ने ब्रायन लारा को चुना. पांचवें स्थान पर गस एटिंकसन ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को रखा, जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हैं. छठे नंबर के लिए ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस ने वेस्टइंडीज के पावर हिटर आंद्रे रसेल का नाम लिया. 

सातवें स्थान पर हैरी ब्रूक ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चुना, जो अपनी शानदार फील्डिंग, स्पिन गेंदबाजी और फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं. आठवें खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के जॉन टर्नर ने कीरोन पोलार्ड को शामिल किया, जो मिडिल ऑर्डर में तेज रन बनाने और गेंदबाजी में भी योगदान देने में माहिर हैं.

नौवें नंबर पर ब्रायडन कार्स ने पूर्व पाकिस्तानी स्पीडस्टार शोएब अख्तर को चुना. 10वें स्थान के लिए जेमी ओवरटन ने मौजूदा समय के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया, जबकि आखिरी खिलाड़ी के रूप में जेमी स्मिथ ने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा को शामिल किया. तीन पेसर इस टीम की शान हैं. 

द हंड्रेड स्टार्स द्वारा चुनी गई बेस्ट प्लेइंग इलेवन 

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विव रिचर्ड्स, ब्रायन लारा, सैम करन, आंद्रे रसेल, रवींद्र जडेजा, कीरोन पोलार्ड, शोएब अख्तर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.

हालांकि इस लाइन-अप में कई बड़े नामों को जगह नहीं मिली, जिनमें सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का था. 36 वर्षीय कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने जून में आरसीबी को खिताब जिताया था. हालांकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा जरूर इंग्लिश खिलाड़ियों की पसंद बने. रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल खिताब दिलाए और 2024 में भारत को टी20 विश्व कप जिताया. 

ये भी पढ़ें:-

‘अगली गेंद मैंने डाली और…’, जब वैभव सूर्यवंशी की टेक्निक से हैरान रह गए अश्विन, सुनाया मजेदार किस्सा

रोहित-विराट का वनडे रिटायरमेंट तय! 2027 विश्वकप तो दूर, आगे खेलने के लिए BCCI ने रखी शर्त

रिंकू सिंह के प्रैक्टिस सेशन में दो बार आईं मंगेतर सांसद प्रिया सरोज, सरप्राइज रिएक्शन का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >