T20 World Cup 2024: कपिल देव, एमएस धोनी के बाद खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, भारत को दिलाया वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा खास क्लब में शामिल हो गए.

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. इसके साथ ही वो कपिल देव और एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो गए. कपिल देव ने सबसे पहले 1983 में भारत को वनडे का वर्ल्ड कप दिलाया था, उसके बाद एमएस धोनी ने 2011 में वनडे और 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भारत को दिलाया.

2007 में एमएस धोनी ने भारत को दिलाया पहला टी20 खिताब

2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था. हालांकि धोनी की कप्तानी में 2014 में भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला था, लेकिन श्रीलंका ने भारत का सपना तोड़ दिया. भारत उस फाइनल मुकाबले को 6 विकेट से हार गया था. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 में वनडे का वर्ल्ड कप भी दिलाया. जबकि 1983 में वेस्टइंडीज जैसी बेहतरीन टीम को हराकर कपिल देव ने अपनी कप्तानी में पहली बार भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.

रात के 12 बजे के बाद रांची की सड़कों पर लोगों ने मनाया टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न. वीडियो : राजकुमार

रोहित की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया भारत

इसी साल भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना एक भी मैच गंवाये फाइनल में जगह बनाया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल मुकाबला हार कर तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. वर्ल्ड कप नहीं जीत पाने का मलाल रोहित शर्मा को रह गया था. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रोहित शर्मा ने देश के लोगों को खुशी दे दी.

Also Read: पंड्या की बॉल पर सूर्या का वो कैच, जिसने भारत को बनाया टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, देखें VIDEO

Also Read: T20 World Cup 2024: 17 साल बाद भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, धोनी के बाद रोहित ने रचा इतिहास, पीएम मोदी दी बधाई

Also Read: Virat Kohli ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >