शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी पर चर्चा, इरफान पठान ने बताया क्यों हो रही है धुनाई? देखें वीडियो

Irfan Pathan on Shaheen Afridi Bowling: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की अमेरिका पर जीत के बावजूद शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी चर्चा में है. इरफान पठान ने बताया कि शाहीन का पैर ज्यादा खुलने से उनका सिर गिर रहा है और कंट्रोल बिगड़ रहा है. अब 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले में शाहीन पर नजरें रहेंगी.

Irfan Pathan on Shaheen Afridi Bowling: 10 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान और अमेरिका (PAK vs USA) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने अमेरिका को हरा दिया. जीत के बावजूद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के लिए यह मैच किसी बुरे सपने जैसा रहा. उनकी जमकर धुनाई हुई और वे अपनी लय में नजर नहीं आए. मैच के दौरान कमेंट्री पैनल में मौजूद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने शाहीन के एक्शन में तकनीकी कमी पकड़ी है.

शाहीन अफरीदी का खराब प्रदर्शन

अमेरिका के खिलाफ हुए इस मैच में शाहीन अफरीदी काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 42 रन लुटा दिए और उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला. पाकिस्तान की जीत के बावजूद शाहीन की खराब गेंदबाजी चर्चा का विषय बन गई. स्टार स्पोर्ट्स (ब्रॉडकास्टर) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इरफान पठान और आकाश चोपड़ा शाहीन के बॉलिंग एक्शन का विश्लेषण कर रहे हैं.

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

वीडियो में आकाश चोपड़ा शाहीन अफरीदी के एक्शन पर बात करते हुए कहते हैं कि जब शाहीन बॉल रिलीज करते हैं, तो उनका सिर मिड विकेट की तरफ गिर रहा है. इस वजह से गेंदबाजी करते समय वह गेंद को या बल्लेबाज को ठीक से देख नहीं पा रहे हैं. उनकी नजर टारगेट से हट जाती है. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए इरफान पठान ने इसकी मुख्य वजह समझाई.

इरफान पठान ने बताया क्यों हो रही गलती?

इरफान पठान ने शाहीन की इस कमी को तकनीकी रूप से समझाया. उन्होंने कहा कि जब कोई गेंदबाज बॉल रिलीज करता है, तो उसे बल्लेबाज को देखना चाहिए. इससे कंट्रोल बेहतर रहता है. पठान ने बताया कि लेफ्ट आर्म पेसर का अगला पैर अक्सर ‘अक्रॉस’ (तिरछा) जाता है. लेकिन शाहीन का पैर ज्यादा खुल रहा है. जब पैर खुलता है, तो गेंदबाज की अपर बॉडी (ऊपरी शरीर) भी खुल जाती है. जब बॉडी खुलती है, तो सिर भी उसी दिशा में गिरने लगता है. यही कारण है कि शाहीन का कंट्रोल बिगड़ रहा है.

सुधार के लिए दी यह सलाह

इरफान पठान ने शाहीन को सुधार के लिए सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि ऐसे गेंदबाजों के लिए यह जरूरी है कि वे अपना ‘नॉन बॉलिंग शोल्डर’ (गेंद ना फेंकने वाला कंधा) जितना हो सके बल्लेबाज की तरफ रखें. वे जितनी देर तक कंधे को बल्लेबाज की सीध में रखेंगे, उनका सिर उतना ही कंट्रोल में रहेगा और गेंदबाजी सटीक होगी.

भारत से होगा महामुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले भारत के साथ खेलने से मना करते हुए मैच का बॉयकॉट करने की बात कही थी. हालांकि, अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया है और वे भारत के साथ खेलने को राजी हो गए हैं. अब 15 फरवरी यानी रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा. जानकारों का मानना है कि अगर शाहीन ने अपनी यह कमी ठीक नहीं की, तो भारतीय बल्लेबाज इस मैच में उन्हें अपना निशाना बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप: उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बवाल, भड़के फैंस, अश्विन ने दिया जवाब

टीम इंडिया को लगा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान ने USA को 32 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >