T20 World Cup: हरभजन सिंह ने पाक खिलाड़ी के सर से उतारा जीत का नशा, भज्जी ने अपने जवाब से किया बोल्ड

T20 World Cup 2021, Harbhajan Singh Vs Mohammad Amir : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद हरभजन सिंह ने गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ट्विटर पर जमकर धोया.

T20 World Cup 2021, India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद बवाल मचा हुआ है. इस जीत के बाद पाकिस्तान के नेता से लेकर पूर्व खिलाड़ी तक सब बौखला गये हैं और लगातार अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं. पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी बद्तमीजी से बाज नहीं आ रहे हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बीच ट्विटर पर जमकर बहस देखने को मिली.आमिर जहां लगातार हरभजन पर तंज कस रहे थे तो वहीं भज्जी ने आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया.

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पहले हरभजन सिंह पर कीचड़ उछाला तो हरभजन सिंह ने भी उसका बखूबी जवाब दिया. बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बाच झगड़े की शुरूआत मोहम्मद आमिर के उस ट्वीट से हुई, जब उन्होंने यूट्यूब की एक क्लिप शेयर की जिसमें टेस्ट भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच में शाहिद अफरीदी भज्जी की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगा रहे है. इस पर भज्जी ने आमिर को स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल याद दिला दिया, जिसके चलते आमिर पर पांच साल का बैन लगा था.


Also Read: T20 World Cup: पाकिस्तान की जीत से भारत को फायदा, अब सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगी कोहली एंड कंपनी

बता दें कि आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद ट्वीट कर कहा कि ”मैं जानना चाह रहा था कि हरभजन पाजी ने अपना टीवी तो नहीं तोड़ा?” इसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने 2010 एशिया कप के मैच का एक वीडियो शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ”अब तुम भी बोलोगे मोहम्मद आमिर. इस सिक्स की लैंडिंग तुम्हारे घर के टीवी पर तो नहीं हुई थी? वहीं भज्जी ने आमिर के एक और ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- ”लॉर्ड्स में नो बॉल कैसे हो गया था? कितना लिया किसने दिया? टेस्ट क्रिकेट है नो बॉल कैसे हो सकता है? इस खूबसूरत खेल को बदनाम करने के लिए आप पर शर्म आती है.”

इसके बाद आमिर फिर से ट्वीट किया और लिखा-”भागो भागो लाला (शाहिद अफरीदी) आया.” हरभजन भी यहीं नहीं रुके उन्होंने भी जवाब देते हुए ट्वीट किया- ”आप जैसे लोगों के लिए मोहम्मद आमिर, केवल पैसा, पैसा, पैसा, पैसा…ना इज्जत न कुछ और सिर्फ पैसा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >