टी20 वर्ल्ड कप के बीच सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने खरीदा 7 करोड़ का फ्लैट, जानें डिटेल

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने मुंबई के चेंबूर स्थित गोदरेज स्काई टेरेसेस में 7.18 करोड रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है. इस 1500 स्क्वायर फीट के अपार्टमेंट के साथ उन्हें दो कार पार्किंग भी मिली हैं. यह इस बिल्डिंग में उनका तीसरा घर है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ा निवेश किया. रियल एस्टेट डेटा कंपनी CRE Matrix के मुताबिक देविशा ने मुंबई के चेंबूर स्थित देवनार इलाके में 7.18 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट खरीदा है. यह फ्लैट गोदरेज स्काई टेरेसेस प्रोजेक्ट में है. सूर्यकुमार इस समय भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में खेलने में व्यस्त हैं. इसी बीच परिवार का प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो और बड़ा हो गया है. इस प्रोजेक्ट में उनका पहले से ही एक घर मौजूद है.

18वें माले पर है नया फ्लैट 

देविशा शेट्टी का नया फ्लैट बिल्डिंग के 18वें माले पर स्थित है. इस फ्लैट का नंबर 1802 है. डेटा कंपनी के अनुसार इसका कारपेट एरिया 130.25 स्क्वायर मीटर और एक्सक्लूसिव एरिया 10.61 स्क्वायर मीटर है. फ्लैट का कुल बिल्ट अप एरिया 154.94 स्क्वायर मीटर यानी करीब 1500 स्क्वायर फीट है. इसके लिए देविशा ने 7 करोड़ 18 लाख 17 हजार 675 रुपये चुकाए हैं. साथ ही दो कार पार्किंग की जगह भी मिली है. इसका रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 को हुआ है.

सरकारी रेट से ज्यादा कीमत और डिलीवरी 

इस फ्लैट की खरीदारी में स्टांप ड्यूटी के तौर पर 35 लाख 90 हजार 900 रुपये का भुगतान किया गया है. इसके अलावा 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है. कागजों के अनुसार यहां का सरकारी रेट 2 लाख 5 हजार 780 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर है. इस हिसाब से फ्लैट की सरकारी कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपये होती है. लेकिन देविशा ने सरकारी रेट से लगभग 3.34 करोड़ रुपये ज्यादा दिए हैं. फ्लैट की डिलीवरी 30 जून 2028 को होगी.

2025 में खरीदे थे दो महंगे फ्लैट 

सूर्यकुमार यादव के परिवार का इसी बिल्डिंग में यह तीसरा फ्लैट है. इससे पहले 21 मार्च 2025 को उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में दो बड़े अपार्टमेंट खरीदे थे. ये फ्लैट 17वें और 18वें माले पर हैं जिनके नंबर 1703 और 1803 ए हैं. दोनों फ्लैट का कुल एरिया 424.46 स्क्वायर मीटर है. पिछले साल खरीदे गए उस घर की कुल कीमत 21 करोड़ 11 लाख 11 हजार 941 रुपये थी. उस डील में 1.26 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी दी गई थी.

टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे सूर्यकुमार 

प्रॉपर्टी डील के बीच कप्तान सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं. ग्रुप स्टेज में भारत ने शानदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को 61 रन से हराया. टीम ने चार में से चार मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बनाई. हालांकि सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत को हार मिली. साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से हरा दिया जिससे सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है.

चेंबूर इलाके की शानदार कनेक्टिविटी 

चेंबूर इलाका कनेक्टिविटी के लिए मशहूर है. साल 2025 की चौथी तिमाही में यहां 2711 नए घरों की लॉन्चिंग की गई जो पूरे मुंबई का 17 फीसदी है. चेंबूर से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ईस्टर्न फ्रीवे जुड़े हैं. एक्सप्रेस हाईवे इसे ठाणे और साउथ मुंबई से जोड़ता है. फ्रीवे से दक्षिण मुंबई जाने में सिर्फ 20 से 25 मिनट लगते हैं. यहां मेट्रो का काम चल रहा है और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी केवल 12 से 15 किलोमीटर है.

ये भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार, मिला सुपर स्ट्राइकर अवार्ड

हैरी ब्रूक के फैन हुए शाहीन अफरीदी, पाक के खिलाफ लगाए शतक की तारीफ की

सबसे बेहतरीन पारी, हैरी ब्रूक की इनिंग के फैन हुए इरफान पठान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >