क्या गौतम गंभीर करेंगे वह काम जो राहुल द्रविड़ ने किया? सुनील गावस्कर ने रखी ऐसी डिमांड, सीधा आत्मसम्मान पर निशाना

Sunil Gavaskar: बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर टीम और स्टाफ को 58 करोड़ रुपये का इनाम दिया, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने पर 125 करोड़ रुपये दिए थे. सुनील गावस्कर ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना बताया, लेकिन साथ ही गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की तुलना कर एक यूनिक सवाल उठाया.

Sunil Gavaskar: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) जीती, तो BCCI ने टीम, सहयोगी स्टाफ और चयन समिति के लिए 58 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि घोषित की. पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी बोर्ड ने 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था. सुनील गावस्कर ने कहा कि अब बीसीसीआई खिलाड़ियों की मेहनत को पहचान रहा है और उन्हें उदारतापूर्वक पुरस्कृत कर रहा है, यह अच्छी बात है. आईसीसी से भी पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को मिल रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ हो रहा है. लेकिन इसी पुरस्कार राशि से संबंध बिठाते हुए सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बीच तुलना करते हुए सवाल खड़ा किया है. 

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार पर लिखे अपने कॉलम में कहा, “आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने के बाद तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ ने कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों की तुलना में अधिक राशि लेने से इनकार कर दिया और इसे अपने सहयोगियों में बराबर बांट दिया. यह उनके टीम स्पिरिट और नेतृत्व को दर्शाता है. अब जब बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, तो सवाल यह है कि क्या मौजूदा कोच (गौतम गंभीर) भी द्रविड़ की तरह ही कोई पहल करेंगे? या फिर द्रविड़ इस मामले में अपवाद थे और क्या उन्हें सही मायने में एक आदर्श रोल मॉडल माना जाना चाहिए?” राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्वकप जीतने के बाद मिली पुरस्कार राशि लेने से मना कर दिया था. तो क्या गौतम गंभीर भी इससे मना करेंगे, सुनील गावस्कर का यह सीधा सा प्रश्न गौतम गंभीर के सेल्फ रेस्पेक्ट पर निशाने की तरह है. Champions Trophy Prize Money.

गौतम गंभीर को इंडियन टीम का कोच टी20 विश्वकप जीतने के बाद नियुक्त किया गया था. लेकिन शुरुआत के कुछ दिन बाद ही उनकी कोचिंग पर सवाल उठने लगे. जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली. लेकिन सबसे बड़ा घात तब लगा जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को पहली बार घर में ही क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से हरा दिया. लेकिन गंभीर की किस्मत तब खुली, जब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. उनके ऊपर से बड़ा बोझ भी उतर गया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फ्रांस में छुट्टियां मनाने निकल गए. 

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने गजब का खेल दिखाया. पहले मैच में बांग्लादेश को शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम ने हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान को धराशाई कर दिया. इसके बाद आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को करारी हार देने के बाद सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी. जबकि फाइनल में एकबार फिर न्यूजीलैंड से भिड़ी भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. यह भारतीय टीम की 12 वर्षों बाद जीती गई चैंपियनशिप थी. वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की 6 महीने में ही दूसरी आईसीसी ट्रॉफी.

RR vs KKR: कोलकाता और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत, ऐसा है दोनों टीमों का आंकड़ा, पहली जीत पर होगी नजरें

सभी दस टीमों ने खेले 1-1 मैच, पाइंट्स टेबल हुई अपडेट, जानें कौन टॉप पर और कौन सबसे नीचे

बस 3 रन से चूके- शतक के लिए स्ट्राइक चाहते थे श्रेयस अय्यर? शशांक सिंह ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >