कप्तान की रेस में गिल, अय्यर और पंत में कौन सबसे बड़ा दावेदार? सुनील गावस्कर ने लिया इसका नाम

Sunil Gavaskar on Indian Test Team Captain: रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद भारत को नए कप्तान की जरूरत है. सुनील गावस्कर का मानना है कि आईपीएल भावी कप्तानों को तैयार करने का सही मंच है, जहां शुभमन गिल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर नजर है. उन्होंने इन तीनों में से एक खिलाड़ी को बाकी दो से बेहतर बताया.

Sunil Gavaskar on Indian Test Team Captain: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिससे टीम इंडिया में कप्तान और अनुभव दोनों की जगह खाली हो गई है. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि आईपीएल भविष्य के भारतीय कप्तानों की ट्रेनिंग के लिए बिलकुल सही मैदान है. यह शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचने से पहले जरूरी अनुभव प्रदान कर रहा है. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर भारत की कप्तानी कर सकते हैं और ऋषभ पंत उप कप्तान हो सकते हैं. गावस्कर ने कहा कि गिल के अलावा अन्य संभावित कप्तान जैसे पंत तथा श्रेयस अय्यर को तैयार होने में कम से कम दो साल लगेंगे.

‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में गावस्कर सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमारे सुपर कप्तान (एमएस धोनी, रोहित, विराट) के स्तर तक पहुंचने के लिए भविष्य के कप्तानों को तैयार करने में दो साल लगेंगे. इन सभी ने कप्तानी के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाया है.’’ पंत इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं जबकि अय्यर इस आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं.

गावस्कर ने कहा, ‘‘जब आप गिल, अय्यर और पंत को देखते हैं जो भारतीय कप्तानी के तीन मुख्य दावेदार हैं तो आप तीनों (धोनी, रोहित, विराट) का एक मिश्रण देखते हैं. गिल शायद अधिक प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि जब भी कोई फैसला होता है तो वह तुरंत अंपायर से पूछते हैं. वह शायद इनमें ज्यादा ही शामिल होते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पंत स्टंप के पीछे होते हैं और वह भी इन सभी मैदानी फैसलों में अच्छी तरह शामिल होते हैं. अय्यर भी शानदार रहे हैं. इन तीनों ने सकारात्मक तरीके से कप्तानी की है.’’ भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘‘एक कप्तान के तौर पर आपको सबसे ज्यादा अनुभव टी20 के दबाव से होता है. यह कप्तानी के लिए सबसे अच्छा ट्रेनिंग मैदान है. ’’

इसी कार्यक्रम में भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभालने से पहले बतौर कप्तान आईपीएल जीतने की अहमियत की बात की. उन्होंने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी इन दिनों काफी अलग तरह से सोचते हैं. गिल आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए प्रयासरत हैं. अगर वह आईपीएल में जीतने के बाद टेस्ट में टीम की अगुआई करेंगे तो वह सिर्फ अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे बल्कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में काफी सम्मान भी मिलेगा. ’’

रैना ने कहा, ‘‘रजत पाटीदार भी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह बहुत शांत है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब विराट या रोहित नहीं हैं, ये विपक्षी टीम की आंखों में आंखें डालकर उन्हें दबाव में डाल देते थे. यह ऊर्जा, जज्बे और हाव भाव से झलकता है. शुभमन में यह सब है. हार्दिक पांड्या में भी यह सब मौजूद है. ’’

आईपीएल 2025 दस दिन के सस्पेंश के बाद शनिवार, 17 से शुरू हो रहा है. इसके बाद भारतीय ए टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत हो जाएगी, जहां 30 मई से वह इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी. दूसरा मैच 6 जून से होगा. इंडिया ए का आखिरी अभ्यास मैच भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ होगा, हालांकि टीम की घोषणा नहीं की गई, बहुत संभव है कि BCCI 23 मई तक इसका ऐलान कर दे. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत 20 जून से हेडिंग्ले ओवल में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी.    

भाषा के इनपुट के साथ.

गिलक्रिस्ट ने चुनी ऑल टाइम IPL इलेवन, विराट कोहली को नहीं दी जगह, इन्हें बनाया कप्तान

ये क्या है? रोहित शर्मा ने छोटे भाई को सबके सामने लगाई डांट, इस बात पर आया हिटमैन को गुस्सा

कप्तान बने तो बुमराह को खो देंगे…, रवि शास्त्री की सलाह; इन दो खिलाड़ियों पर दांव लगाए BCCI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >