शुभमन गिल ने खोला राज; बताया घर का निकनेम, जर्सी नंबर कैसे मिला, टीम का बेस्ट फ्रेंड और किस गेंदबाज से रहती है जंग

Shubman Gill reveals Nickname, Jersey Number and Best Friend: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बनाए गए. भारतीय बल्लेबाजी क्रम में खुद को एक मजबूत स्तंभ के तौर पर स्थापित करने के साथ, गिल से हमेशा एक सवाल जुड़ा रहा है उनकी जर्सी का नंबर. अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपनी जर्सी नंबर के पीछे की कहानी, अपने क्रिकेटिंग आइडल और उस ऑन-फील्ड बैटल का खुलासा किया जिसे वे सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं.

Shubman Gill reveals Nickname, Jersey Number and Best Friend: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल सोमवार, 8 सितंबर को 26 साल के हो गए. वह अपने करियर में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, जिसमें पहले से ही कई यादगार पल शामिल हैं. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बनाए गए. भारतीय बल्लेबाजी क्रम में खुद को एक मजबूत स्तंभ के तौर पर स्थापित करने के साथ, गिल से हमेशा एक सवाल जुड़ा रहा है उनकी जर्सी का नंबर. अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपनी जर्सी नंबर के पीछे की कहानी, अपने क्रिकेटिंग आइडल और उस ऑन-फील्ड बैटल का खुलासा किया जिसे वे सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं.

गिल को जर्सी नंबर कैसे मिला

शुभमन गिल आकर्षक अंदाज में बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंंने इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्ड की भरमार कर दी गिल ने बताया कि 77 उनका पहला चुनाव नहीं था, बल्कि यह उस जर्सी नंबर की चाहत पूरी न हो पाने के बाद चुना गया. गिल ने स्टार स्पोर्ट्स को एक्स पर दिए एक वीडियो में कहा, “मेरी जर्सी का नंबर 77 है, और इसके पीछे की वजह यह है कि जब मैंने अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था तो मैं नंबर सात चाहता था, लेकिन वह उपलब्ध नहीं था. इसलिए मैंने दो सात ले लिए.”

गिल का क्रिकेटिंग आइडल

गिल ने यह भी बताया कि उनके बचपन के क्रिकेटिंग आइडल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रहे, जबकि मौजूदा समय में उनके फेवरेट खिलाड़ी ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली हैं. उन्होंने टीम में अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम भी उजागर किया गिल ने कहा, “मेरे क्रिकेटिंग आइडल बचपन में सचिन सर थे. मौजूदा समय में मेरे फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली हैं. टीम में मेरा सबसे अच्छा दोस्त ईशान किशन है.” 

बुमराह से बैटल करते हैं एंजॉय

भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान अब तक कई दिग्गजों और उभरते सितारों के खिलाफ रोचक मुकाबले खेल चुके हैं. लेकिन जिस जंग को वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, वह है जसप्रीत बुमराह के खिलाफ. हाल ही में दोनों के बीच यह भिड़ंत एशिया कप से पहले टीम इंडिया के नेट्स सेशन में देखने को मिली थी. गिल बोले, “एक बैटल जिसे मैं सबसे ज्यादा एंजॉय करता हूं, वह है बुमराह का सामना करना. वह हमेशा आप पर हावी रहते हैं और आपको जरा सी भी ढील नहीं देते. वह हमेशा आपको डराना चाहते हैं और यह दिखाना चाहते हैं कि वही सबसे बेहतरीन हैं.”

गिल का निकनेम क्या है

गिल ने अपना निकनेम और परिवार की अहमियत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मेरा निकनेम काका है, जिसका पंजाबी में मतलब होता है बेबी. मैच जीतने के बाद सबसे पहले मैं अपने पापा को फोन करता हूं. एक चीज जिसके बिना मैं नहीं रह सकता, वह है मेरा परिवार.”

शुभमन गिल का क्रिकेट करियर

अपने डेब्यू के बाद से गिल 37 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 41.35 की औसत से 2,647 रन बनाए हैं. 55 वनडे में उन्होंने 2,775 रन ठोके हैं, औसत शानदार 59.04 का है. वहीं 21 टी20आई में उन्होंने 30.42 की औसत से 578 रन बनाए हैं. गिल मंगलवार को एशिया कप में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के डिप्टी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें:-

कोई नहीं है टक्कर में… एशिया कप 2025 के खिताब का प्रबल दावेदार भारत, टीम इंडिया के सामने टिकेगा कौन?

US Open 2025: इधर देखा फिर उधर मुंह…, अल्काराज की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप का अजीबो गरीब रिएक्शन वायरल

जो रूट के गिफ्ट से बच्चा हुआ इमोशनल, ENG vs SA मैच में शतक के बाद बिन मांगे पूरी की मुराद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >