बेंगलुरु पहुंचे शुभमन गिल, एशिया कप 2025 से पहले BCCI के इस टेस्ट को पास करना होगा जरूरी

Asia Cup 2025- Shubman Gill reached CoE: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. शुक्रवार (29 अगस्त) को टेस्ट कप्तान और टी20 उपकप्तान शुभमन गिल बेंगलुरु पहुंचे, जहां एनसीए के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खिलाड़ियों का फिटनेस आकलन होगा. टीम के सभी खिलाड़ी अलग-अलग जगह से 4 सितंबर को दुबई रवाना होंगे.

Asia Cup 2025- Shubman Gill reached CoE: एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब केवल 9 दिन शेष हैं. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को ही कर दिया गया था. टीम इंडिया के खिलाड़ी 4 सितंबर को दुबई की उड़ान भरेंगे, लेकिन इससे पहले उन्हें बीसीसीआई के नए टेस्ट से गुजरना होगा. एशिया कप से पहले भारतीय टेस्ट कप्तान और टी20 उपकप्तान शुक्रवार (29 अगस्त) की शाम बेंगलुरु पहुंचे, जहां सभी एशिया कप खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य फिटनेस आकलन किया जाना है. बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होने वाला टेस्ट सभी खिलाड़ियों के लिए जरूरी है, इसके लिए बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को छूट देने के मूड में नहीं है.  

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह साफ नहीं है कि गिल कब फिटनेस टेस्ट देंगे, लेकिन संभावना है कि अगले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी होगी. माना जा रहा है कि गिल सीधे बेंगलुरु से ही एशिया कप के लिए यूएई रवाना होंगे. हाल ही में गिल बीमार थे और चंडीगढ़ में आराम कर रहे थे, इसी कारण उन्हें जारी दलीप ट्रॉफी इंटर-जोनल रेड-बॉल टूर्नामेंट से बाहर रहना पड़ा. स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अपने गृहनगर में कुछ दिनों तक अभ्यास किया और फिर शुक्रवार को बेंगलुरु रवाना हो गए.

दुबई में इकट्ठा होंगे खिलाड़ी

इस बार टीम इंडिया के खिलाड़ी, एक साथ किसी एक जगह से नहीं निकलेंगे, बल्कि अपने-अपने स्थान से निकलेंगे और भारतीय टीम के साथ 4 सितंबर को दुबई में इकट्ठा होंगे. एक बार सभी खिलाड़ियों के इकट्ठा होने के बाद 5 सितंबर को पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा. फिलहाल अभ्यास स्थल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि नेट्स आईसीसी अकादमी, दुबई में होंगे. भारतीय टीम ने इसी मैदान पर हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी अभियान के दौरान भी तैयारी की थी.

अन्य टीमें पहले से प्रैक्टिस में हैं व्यस्त

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद भारतीय टीम टी20 प्रारूप में ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाई है. दूसरी ओर, बाकी टीमें पहले से तैयारी में जुटी हुई हैं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई शारजाह में त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं. श्रीलंका फिलहाल जिम्बाब्वे में द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है (दो वनडे और फिर तीन टी20). बांग्लादेश हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल चुका है. ओमान और हांगकांग भी पहले ही यूएई पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस मैचों में जुटे हैं.

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच 14 सितंबर को और लीग मैचों  का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान कि विरुद्ध होगा. 

ये भी पढ़ें:-

हीरा या सोना नहीं जड़ा, फिर भी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी टोपी, इस क्रिकेटर के सिर का था आखिरी ताज

तुम्हारे खिलाफ केस…, थप्पड़ कांड वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी, हरभजन नहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सुनाई खरी खोटी

अंतिम 6 गेंद पर 10 रन बनाना हुआ मुश्किल, इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर हलक से छीनी जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >