इंडिया ए के लिए क्या दूसरा टेस्ट खेलेंगे कप्तान शुभमन और सुदर्शन? केएल राहुल के लिए सामने आया अपडेट

Shubman Gill and Sai Sudharsan India A vs England Lions: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा. इससे पहले भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट 6 जून से नॉर्थम्प्टन में होगा. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर अब समाप्त हो गया है, ऐसे में कप्तान शुभमन गिल को क्या अगले मैच में टीम इंडिया ए की ओर से मैच का हिस्सा होंगे?

Shubman Gill and Sai Sudharsan India A vs England Lions: आईपीएल के तुरंत बाद टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के लिए तैयारी शुरू कर देगी. 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी. हालांकि इससे पहले इंडिया ए की सीरीज जारी है, जिसमें टीम को इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो टेस्ट खेलने है. इनमें से 30 मई से शुरू हुआ 4 दिवसीय पहला टेस्ट करुण नायर की डबल और टॉम हेन्स के शतक की वजह चर्चा में रहा और अंततः ड्रॉ हो गया. अब भारत ए टीम का दूसरा टेस्ट 6 जून से शुरू होगा, जिसमें भारतीय सीनियर टीम के कप्तान शुभमन गिल के शामिल होने की उम्मीद थी. लेकिन अब भारत के नए टेस्ट कप्तान इंग्लैंड लॉयंस और इंडिया ए के बीच 6 जून से नॉर्थम्पटन में खेले जाने वाले दूसरे अनौपचारिक “टेस्ट” मैच में नहीं खेलेंगे.

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर एलिमनिटेर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद समाप्त हो गया है. ऐसे में शुभमन गिल और साई सुदर्शन इंडिया के लिए अहम सीरीज के पहले पिच और मौसम के अभ्यस्त हो सकते थे. लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक अब गिल और सुदर्शन मुख्य टेस्ट टीम के साथ सीधे इंग्लैंड जाएंगे, जो 6 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी. जब बीसीसीआई ने इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी, तब यह बताया गया था कि शुभमन गिल अपने गुजरात टाइटंस के ओपनिंग पार्टनर बी साई सुधर्शन के साथ इस मैच से पहले इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे. हालांकि केएल राहुल इंडिया (KL Rahul) ए टीम से मंगलवार को जुड़ गए हैं और उम्मीद है कि वह लॉयंस के खिलाफ इस मुकाबले में खेलेंगे.

इंडिया ए और सीनियर टीम के खिलाड़ी, कैसा रहा प्रदर्शन?

सोमवार को खत्म हुए पहले मुकाबले में पिच काफी फ्लैट और धीमी थी, जिससे गेंदबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. टेस्ट टीम के संभावित खिलाड़ियों में करुण नायर ने पहली पारी में दोहरा शतक, ध्रुव जुरेल ने दो अर्धशतक, और यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन व नितीश कुमार रेड्डी ने दूसरी पारी में तेज अर्धशतक जमाए. नितीश रेड्डी और टेस्ट टीम में शामिल दूसरे सीम ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने पहले मुकाबले में क्रमशः 14.5 और 28 ओवर फेंके और अब वे दूसरे मुकाबले में अपनी गेंदबाजी लय को और बेहतर करना चाहेंगे.

इंडिया ए के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप भी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे. वे भी भारतीय टीम का हिस्साा हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद उन्हें पीठ की चोट लगी थी, लेकिन अप्रैल की शुरुआत में फिट घोषित होने के बाद उन्होंने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला. आकाश दीप पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान कैंटरबरी में टीम के साथ मौजूद थे, लेकिन उन्होंने केवल अभ्यास सत्रों में छोटी-छोटी गेंदबाजी की थी.

इंडिया ए और सीनियर टीम खेलेंगी मुकाबले

लॉयंस के खिलाफ दूसरा मैच 9 जून को समाप्त होगा, जिसके बाद भारत और इंडिया ए के बीच एक इंट्रा-स्क्वाड मैच बेकेनहैम में खेला जाएगा, जो संभवतः क्लोज-डोर (बंद दरवाजों के पीछे) अभ्यास मुकाबला होगा. इसके बाद मुख्य टेस्ट टीम लीड्स रवाना होगी. वहीं सीनियर टीम का इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा.

IPL 2025 के ‘ब्लंडर्स’, ब्रेट ली ने बताए चार, दो कप्तान-एक वाइस कैप्टन के साथ पूरी टीम भी रही शामिल

लास्ट बॉल पर 1 रन बनाने में अंतिम खिलाड़ी रनआउट, फिर भी जीत गई नेपाली टीम, देखें मैच का थ्रिलर

IPL 2025 Final: तीन AI प्लेटफॉर्म की भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी विजेता, कारण और प्रदर्शन का ऐसा दिया विश्लेषण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >