श्रेयस अय्यर होंगे भारत के अगले T20 कप्तान? BCCI की योजना का हुआ खुलासा

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर लंबे समय से श्रेयस अय्यर को भारत की T20 टीम के अगले कप्तान के रूप में देख रहे हैं. अब फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर इस योजना से सहमत होते हैं या नहीं.

Shreyas Iyer: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. बीसीसीआई के सेलेक्टर्स और चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाने का फैसला लगभग कर लिया है. अब बीसीसीआई को उम्मीद है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस फैसले का समर्थन करेंगे और अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी जाएगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसके साथ वो कलाई की चोट की खबरें सामने आ रही है. हालांकि, सूर्या ने चोट की बात को खारिज करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत की कप्तानी करना है.

कप्तानी संभालने के मजबूत दावेदार है अय्यर

रिपोर्ट के अनुसार अजीत अगरकर ने लिमिडेट ओवर फॉर्मेट में एक वैक-अप कप्तान की योजना तैयार कर ली है. चयनकर्ताओं का मानना है कि अय्यर भविष्य में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ कप्तानी के लिए भी सबसे मजबूत दावेदार हैं. श्रेयस अय्यर को कुछ समय पहले ही वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया था. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप से पहले टी20 टीम में शामिल किया गया था. यह चयनकर्ताओं के लंबे सोच का फैसला माना जा रहा है.

गौतम गंभीर की सोच पर टिकी नजरें

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच टीम चयन और रणनीति को लेकर पहले भी कुछ मुद्दों पर मतभेद रहे हैं. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या गंभीर भी टी20 कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर को ही अपनी पहली पसंद मानते हैं या उनके मन में कोई दूसरा नाम भी है.

एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि अगरकर मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली मुख्य चयनकर्ताओं में से एक हैं और उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई कड़े फैसले लिए हैं. इसी सोच के तहत टी20 कप्तानी को लेकर भी एक स्पष्ट योजना बनाई गई है.

कप्तानी की रेस में कौन-कौन?

श्रेयस अय्यर के अलावा कप्तानी की दौड़ में कई अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसमें शुभमन गिल, अक्षर पटेल, ईशान किशन और तिलक वर्मा का नाम प्रमुख है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन के नाम पर ज्यादा गंभीरता से विचार किए जाने की संभावना कम है.

क्यों मजबूत है श्रेयस का दावा?

अन्य दावेदारों की तुलना में श्रेयस अय्यर के पास कप्तानी का बेहतर अनुभव है. उन्होंने IPL में अपनी टीम को खिताब जिताया है और एक अन्य सीजन में फाइनल तक भी पहुंचाया है। इसके अलावा वह लीग के सबसे अनुभवी सक्रिय कप्तानों में गिने जाते हैं. यही वजह है कि चयनकर्ता उन्हें भारत की टी20 टीम की अगली कमान सौंपने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग: बारिश को ध्यान में रखकर बनेगा शेड्यूल, सभी टीमों को मिलेंगे 8 मैच; सौरभ तिवारी ने बताई पूरी योजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >