पाकिस्तान के कोच बने तो क्रांति ला देंगे शोएब अख्तर, भारत से मिली दो हार के बाद सुधार योजना की पेश

Shoaib Akhtar on Pakistan Cricket Team: एशिया कप में भारत के खिलाफ एक हफ्ते में ही दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम का मूल्यांकन शुरू हो गया है. शोएब अख्तर ने कोच माइक हेसन के निर्णय पर सवाल उठाते हुए टीम को सुधारने की अपनी योजना रखी है.

Shoaib Akhtar on Pakistan Cricket Team: भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एकबार फिर बवाल मचा है. एशिया कप में एक हफ्ते में पाकिस्तान के दो बार शिकस्त खाने के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भड़के नजर आए. उन्होंने अपनी पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने मेन इन ग्रीन के कोच माइक हेसन के दिमाग पर ही सवाल उठा दिया और कहा कि यह बेमतलब की कोचिंग और बेमतलब की टीम चयन है. अख्तर ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे वे ही धोखेबाज हैं, जिसने 15 साल क्रिकेट खेलने के बावजूद कुछ नहीं समझा. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने के लिए अपनी सलाह पेश की.

20 मेंबर टीम के साथ काम करेंगे शोएब

भारत के खिलाफ सुपर-4 चरण में हालिया हार के बाद अख्तर शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक के साथ टीवी पैनल पर शामिल हुए. शोएब मलिक ने शो के दौरान जब दिग्गज तेज गेंदबाज से पूछा कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनसे टीम को सुधारने की जिम्मेदारी लेने को कहे तो क्या वे तैयार होंगे? अख्तर ने इस बात पर संदेह जताया कि बोर्ड उनसे ऐसा कहेगा भी या नहीं. फिर भी उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने के कुछ समाधान बताए. रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, “सबसे पहले, PCB मुझे कभी यह काम करने के लिए नहीं कहेगा. वजह यह है कि मैं वही करूंगा जो सही है, जो जरूरी है. मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे पावर दे दीजिए. मैं टीमवर्क में यकीन रखता हूं. मैं तर्क में विश्वास करता हूं. मैं मिलकर काम करने में विश्वास रखता हूं. मैं 20 सदस्यीय चयन समिति बनाना चाहूंगा. मैं उनकी सलाह लूंगा आप लोग बताइए, क्या कहते हैं?”

भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी. फोटो- pti.

शोएब अख्तर की बातचीत सुनने के लिए यहां क्लिक करें. 

पाकिस्तान क्रिकट सुधारने के लिए लगेंगे तीन साल

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में 39 गेंदों पर 74 रन ठोके. वहीं सैम अयूब ने उसी मैच में 17 गेंदों पर 21 रन बनाए. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि अयूब नाकाम होने के डर से खेले. शोएब अख्तर ने कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट को सुधारने के लिए, अगर मुझे तीन साल मिलें और जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो बच्चों (खिलाड़ियों) को भरोसा देना होगा. ‘सैम अयूब बेटा, जाओ खेलो. अभिषेक शर्मा को छूट है, तुम्हें भी छूट है. कोई बात नहीं, अगर आउट हो गए तो टीम से नहीं निकाला जाएगा. सैम बेटा, पूरा साल तुम्हारे लिए है.’ फिर मैं देखूंगा कि परफॉर्मेंस क्यों नहीं आती. सैम डरा हुआ है बेचारा.” अख्तर ने आगे कहा, “PSL के मैच में ठीक है, रन बन जाते हैं. लेकिन दबाव वाले मैच में हिट करना पड़ता है. अभिषेक को छूट है, इसलिए वह मार रहा है.”

ये भी पढ़ें:-

पिता के मौत के बाद पहली बार निकले दुनिथ वेल्लालागे के भाव, इंस्टाग्राम पर भावुक नोट में साझा किया सपना

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्र्लिया को लगा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

2 सेंचुरी-20 फिफ्टी मारने वाले समेत 5 खिलाड़ियों ने छोड़ा भारत, अब इस देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >