शिखर धवन घर लाए नया डॉगी, फैंस से पूछा- क्या नाम रखूं? जवाब में सबसे ज्यादा इसकी रही भरमार

Shikhar Dhawan: धवन ने इस बार अपनी जिंदगी में एक नया साथी जोड़ लिया है. उन्होंने हाल ही में एक प्यारा पालतू कुत्ता खरीदा है. धवन ने सोशल मीडिया पर अपने नए डॉग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “नया डॉग लिया है, इसका क्या नाम रखा जाए?” जिस पर लोगों ने भरपूर टिप्पणियां करते हुए नाम सुझाए हैं.

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन मैदान के अंदर और बाहर अपने मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. धवन ने इस बार अपनी जिंदगी में एक नया साथी जोड़ लिया है. उन्होंने हाल ही में एक प्यारा पालतू कुत्ता खरीदा है. धवन ने सोशल मीडिया पर अपने नए डॉग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “नया डॉग लिया है, इसका क्या नाम रखा जाए?”

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. किसी ने कुत्ते का नाम ‘टायसन’ रखने का सुझाव दिया तो किसी ने लिखा कि इसका नाम ‘मुनीर’ रख देना चाहिए. वहीं कई फैंस ने पंजाबी अंदाज में नाम सुझाए जैसे ‘शेरू’, ‘सिंबा’ और आजकल के अति प्रसिद्ध डोगेश नाम भी काफी लोगों ने सुझाया. वहीं एक यूजर ने रामू काका, मोगैम्बो, मिस्टर इंडिया, क्राइम मास्टर गोगो जैसे नाम एक साथ सुझा दिए. 

हालांकि सबसे ज्यादा सुझाव अफरीदी, शाहिद और लाला जैसे नाम के आए. 

हालांकि कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज भी जताया कि अफरीदी नाम नहीं रखा जाना चाहिए. हाल ही में शिखर धवन शाहिद अफरीदी के साथ विवादों में रहे. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के बाद दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई थी. इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया, इसमें सबसे आगे शिखर धवन रहे.

शिखर लीग के आयोजकों को इस बारे में पहले ही बता दिया था. नतीजतन भारत-पाक का मैच रद्द करना पड़ा. भारत का सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान से मुकाबला तय हुआ, लेकिन इस बार भी भारत ने इससे पल्ला झाड़ लिया और पाकिस्तान को फाइनल में जाने का मौका मिल गया. इससे शाहिद अफरीदी काफी तिलमिला गए थे. 

शिखर धवन अपने मजाकिया अंदाज और फैंस से जुड़े रहने की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बार भी उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. धवन अपने संन्यास के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं. उनके इस नए पालतू दोस्त ने फैंस के बीच एक नई चर्चा छेड़ दी है. लोगों ने भी इसमें भरपूर टिप्पणियां की. 

ये भी पढ़ें:-

आर्यना सबालेंका ने जीता US Open 2025, प्राइज मनी में मिली एशिया कप से 22 गुना ज्यादा रकम

सचिन और लारा के अलावा यह बल्लेबाज था सबसे साहसी, ब्रेट ली ने बताया नाम, कहा- उसे बॉलिंग करना काफी मुश्किल

भारत ने 1986 तो पाकिस्तान ने 1990 में नहीं खेला था एशिया कप, जानें क्या था बॉयकॉट का कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >