लखनऊ सुपरजाएंट्स में शामिल होगा सीएसके का यह खिलाड़ी! जर्सी में प्रैक्टिस करते आया नजर

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. सभी टीमों ने अपना स्क्वॉड तैयार कर रखा है. लेकिन सभी टीमें अपने किसी न किसी खिलाड़ी की चोट से परेशान हैं. लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ भी यही समस्या नजर आ रही है. ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व गेंदबाज के एलएसजी के साथ जुड़ने का अंदेशा जताया जाने लगा है.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मयंक यादव को फिट करने के लिए संघर्ष कर रही है. इस स्थिति को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने अब प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है. एलएसजी के ट्रेनिंग कैंप से सामने आई कुछ तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं. Shardul Thakur may join LSG for IPL 2025.

शार्दुल ठाकुर, जो पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे, को आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था. हालांकि, नीलामी के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई, जिससे वह अनसोल्ड रह गए. लेकिन अब उनके लिए वापसी का मौका मिल सकता है. रविवार को शार्दुल को एलएसजी ट्रेनिंग कैंप में टीम की जर्सी पहने हुए देखा गया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वह इस सीजन में एलएसजी का हिस्सा हो सकते हैं.

घरेलू क्रिकेट के हालिया सीजन में शार्दुल ने शानदार प्रदर्शन किया है. मुंबई के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अभियान में उन्होंने 24.53 की औसत से नौ मैचों में 15 विकेट चटकाए थे. रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, जहां उन्होंने 22.62 की औसत से नौ मैचों में 35 विकेट लिए. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने एलएसजी के लिए उन्हें एक संभावित विकल्प बना दिया है. उन्होंने बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाते हुए एक शतक भी लगया था. हालांकि शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट की राह पकड़ने की योजना बना ली है. लेकिन इस एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है. 

दूसरी ओर, भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव के शुरुआती कुछ मैचों में अनुपलब्ध रहने की संभावना है. मयंक ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था, अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, जो लगभग 97 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ती है. हालांकि, वह फिलहाल बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मेडिकल और स्पोर्ट्स साइंस टीम की निगरानी में हैं और अभी तक फिट घोषित नहीं किए गए हैं.

बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र के अनुसार, मयंक के शुरुआती दो से तीन मैचों से बाहर रहने की संभावना है. सूत्र ने बताया कि मयंक ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गेंदबाजी शुरू कर दी है और वह धीरे-धीरे अपनी फिटनेस और क्षमता को वापस पाने की प्रक्रिया में हैं. एलएसजी के लिए मयंक की अनुपस्थिति एक चुनौती हो सकती है, लेकिन शार्दुल ठाकुर के जुड़ने से टीम को राहत मिलने की उम्मीद है.

लखनऊ सुपरजाएंट्स (Lucknow Super Giants) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में करेगी, जहां उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. लखनऊ ने नीलामी में सबसे महंगी बोली लगाकर इतिहास तो रचा है, अब खिलाड़ियों की बारी है. इस बार टीम की कमान 27 करोड़ी की बोली वाले नए कप्तान ऋषभ पंत के हाथों में होगी, जो टीम को विजयी शुरुआत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. 

IPL 2025: ऋषभ पंत से लेकर शुभमन गिल तक, जानें कौन है सबसे महंगा कप्तान और किसकी सैलरी सबसे कम

ब्रैड हॉग ने मोहम्मद रिजवान का उड़ाया मजाक, Video देख लोग बोले इतनी बेइज्जती तो किसी की नहीं हुई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >