क्या भारत में बनी दवा से हुई शेन वार्न की मौत? जांच के दौरान हटाई गई बोतल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का खुलासा

Shane Warne: शेन वॉर्न की मौत की जांच में नया मोड़ आ गया है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके थाईलैंड स्थित विला से एक अहम वस्तु को हटाया गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि उन्हें यह वस्तु हटाने का आदेश मिला था, जिससे मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं.

Shane Warne: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की मौत मार्च 2022 में थाईलैंड में हुई थी. उस समय यह दावा किया गया था कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी. हालांकि शेन वॉर्न की मौत की जांच में एक नया मोड़ आ गया है. डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके थाईलैंड स्थित विला से एक अहम वस्तु को हटाया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को कामाग्रा नामक दवा की बोतल हटाने का आदेश दिया गया था.

यह चौंकाने वाला खुलासा मामले को और रहस्यमयी बना रहा है, क्योंकि आधिकारिक रिपोर्ट में वॉर्न की मौत का कारण सिर्फ दिल का दौरा बताया गया था. नाम न बताने की शर्त पर डेली मेल से बातचीत करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से कामाग्रा की बोतल हटाने का आदेश मिला था. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मामले को छिपाने में ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है. उनके अनुसार, उच्च पदस्थ अधिकारी नहीं चाहते थे कि शेन वॉर्न जैसी महान हस्ती की मौत को इस तरह से देखा जाए, इसलिए आधिकारिक रिपोर्ट में केवल हार्ट अटैक का जिक्र किया गया और किसी अन्य संभावित कारण को नजरअंदाज किया गया. Shane Warne death case revelation.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल पर उल्टी और खून के निशान भी मिले थे, लेकिन अधिकारियों के निर्देश पर कामाग्रा की बोतल को हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है, जिसमें कई शक्तिशाली लोग शामिल हो सकते हैं, जो नहीं चाहते कि इसकी सच्चाई सार्वजनिक हो. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वॉर्न ने इस दवा की कितनी मात्रा ली थी. यह जानकारी सामने आने के बाद मामले की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं और जांच प्रक्रिया को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह दवा इरेक्टाइल डिसफंक्शन के उपचार में इस्तेमाल की जाती है और इसमें सिल्डेनाफिल साइट्रेट होता है, जो वियाग्रा में पाया जाने वाला मुख्य घटक है. कामुकता को बढ़ाने में उपयोग में लाई जाने वाली यह दवा भारत में बनाई जाती है. यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों में यह प्रतिबंधित है. इसके उपयोग से दिल की धड़कने भी बढ़ जाती हैं. हालांकि शेन वार्न ने इसका कितना उपयोग किया था, इसका पता उनकी रिपोर्ट से नहीं पता चला था. 

52 वर्षीय शेन वॉर्न का निधन थाईलैंड के ‘कोह समुई’ में छुट्टियां मनाने के दौरान हुआ था. उनकी मौत के बाद सूरत थानी अस्पताल द्वारा किए गए शव परीक्षण में कहा गया था कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई थी. हालांकि, अब सामने आई इस नई जानकारी ने पूरे घटनाक्रम को और जटिल बना दिया है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को जानबूझकर छुपाया गया था.

नीतीश राणा को नंबर 3 पर उतारने का प्लान किसने बनाया? CSK के खिलाफ तहलका मचाने के बाद खुद किया खुलासा

अश्विन-धोनी की जुगलबंदी का अनोखा रिकॉर्ड, बिजली जैसी तेजी से राणा को भेजा पवेलियन

CSK के खिलाफ जीत के बाद खुश और निराश भी हैं रियान पराग, कहा- दो मैचों के बाद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >