ये करके दिखाओ, तब जानें नेशनलिज्म है, IND vs PAK मैच कैंसल होने पर सलमान बट की भारत को चुनौती

Salman Butt on IND vs PAK WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद्द होने से विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय खिलाड़ियों ने यह फैसला पाकिस्तान से जुड़े आतंकी हमलों के विरोध में लिया. इस पर नाराज होकर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान बट ने भारतीय टीम के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Salman Butt on IND vs PAK WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द हो गया. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. भारतीय खिलाड़ियों ने यह कदम पाकिस्तान से जुड़े आतंकी हमलों और सैनिकों पर हमलों के विरोध में उठाया और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया. इससे पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट खासे नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंडिया चैंपियंस टीम की पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने पर तीखा सवाल उठाया है. 

अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान बट ने कहा, “पूरी दुनिया इस बारे में बात कर रही है. भारतीय टीम ने ऐसा फैसला लेकर क्रिकेट और फैंस को क्या संदेश देने की कोशिश की है? अगर आप पाकिस्तान के खिलाफ इस लीग मैच में नहीं खेल सकते, तो फिर वर्ल्ड कप या किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भी मत खेलो. ओलंपिक में भी नहीं. देखते हैं फिर कितना राष्ट्रवाद दिखा पाते हैं.”

सलमान बट का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने यह फैसला दबाव में लिया है. उन्होंने कहा, “4-5 खिलाड़ियों के न खेलने का फैसला लेने से बाकी टीम पर दबाव बन गया. 4-5 खिलाड़ियों के न खेलने की वजह से बाकी खिलाड़ी भी दबाव में आ गए, जबकि शायद कुछ खेलना चाहते थे. ये कैसी मानसिकता है? कौन ऐसे फैसले ले रहा है? मुझे समझ नहीं आता.”

गौरतलब है कि सबसे पहले भारत चैंपियंस के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मैच से हटने की बात कही थी. इसके बाद हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी नाम वापस ले लिया, जिससे आयोजकों को मुकाबला रद्द करना पड़ा. पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने भी इस फैसले के लिए शिखर धवन को जिम्मेदार ठहराया था.

बट की तुलना बेबुनियाद

हालांकि, बट की ICC टूर्नामेंट और ओलंपिक से इस लीग की तुलना करना नाजायज लगती है. WCL एक रिटायर्ड क्रिकेटर्स की लीग है, न कि कोई आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट. इसमें खिलाड़ी भले ही भारत-पाकिस्तान के नाम से खेलते हैं, लेकिन यह प्रतिनिधित्व देश के लिए नहीं बल्कि एक निजी आयोजन का हिस्सा है. इसका असर न तो ICC के रिकॉर्ड्स में होता है, न ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता मिलती है.

इन्हें भी पढ़ें:-

IND vs ENG 4th टेस्ट की प्लेइंग XI, इरफान पठान ने इन दो खिलाड़ियों को शामिल करने की दी सलाह

100 टेस्ट मैच खेलने वाला क्रिकेटर, जिसे हार ने इतना तोड़ा कि ट्रेन से कटकर जान दे दी

नए फार्मूले के साथ सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत, चौथे टेस्ट की रणनीति और प्लेइंग XI में होंगे ये बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >