आप 20 साल पीछे जाएँ तो… ‘नो हैंडशेक विवाद’ पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Salman Agha breaks silence on IND vs PAK Handshake controversy: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में तीसरी बार आमने सामने होंगे. इस बार फाइनल का मामला खिताबी होगा. यानी जो जीता वो सिकंदर. हालांकि विवादों से भरा पड़ा दोनों टीमों का क्रिकेट इतिहास इस बार भी अछूता नहीं रहा. हैंडशेक विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी तक दे दी थी. अब इसी हाथ न मिलाने वाले विवाद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

Salman Agha breaks silence on IND vs PAK Handshake controversy: भारत पाकिस्तान के बीच एक पखवाड़े से चली आ रही विवादों की कड़ी का आज समापन हो जाएगा. 14 सितंबर को हैंडशेक विवाद से शुरू हुआ दोनों टीमों का एशिया कप 2025 अभियान तीसरे मैच में इसकी छाया के साथ समाप्त होगा. हालांकि लोगों के जेहन से यह शायद ही मिटे, क्योंकि इसके पीछे पहलगाम में हुए आतंकी हमला और उससे उपजा भारत का क्रोध था. भारत से मिल रही लगातार हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नखरे दिखाए तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपमानजनक और भड़काऊ इशारे. लेकिन सूर्या के हाथ न मिलाने की चोट पाकिस्तान को गहरी लगी है. इस मामले पर उनके पूर्व क्रिकेटरों ने खूब बातें कीं, वहीं मौजूदा खिलाड़ियों ने भी मैदान पर इशारों के जरिए अपनी नाराजगी जताई. भारत-पाकिस्तान फाइनल से एक दिन पहले पाकिस्ताान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस विषय पर अपनी राय रखी.

क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं- सलमान अली आगा

पिछले दो हफ्तों से प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने के बाद फाइनल मुकबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान प्रेस कांफ्रेंस में आए. यह पहली बार था जब उन्होंने खुले तौर पर इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कभी न देखा और न ही सुना. सलमान ने कहा, “मैं 2007 से पेशेवर क्रिकेट खेल रहा हूँ और मैंने कभी नहीं देखा कि दो टीमें हैंडशेक न करें. मेरे पिता भी क्रिकेट प्रेमी हैं और उनकी सुनाई गई कहानियाँ भी मैंने सुनी हैं. आप 20 साल पीछे जाएँ तो भी ऐसा कोई मामला नहीं मिला. मुझे नहीं पता कि ऐसा पहले कभी हुआ हो. भारत और पाकिस्तान ने पहले भी मुकाबले खेले हैं, जब परिस्थितियाँ वर्तमान से भी कठिन थीं तब भी खिलाड़ी हैंडशेक किया करते थे. मेरा मानना है कि एक-दूसरे के साथ हैंडशेक न करना क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है”

फाइनल से पहले नहीं हुआ फोटोशूट

प्री-फाइनल कॉन्फ्रेंस में सलमान ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि फाइनल से पहले ‘कप्तानों का फोटोशूट’ भी नहीं हुआ. इस पर पाक कप्तान ने सीधा जवाब दिया, “उन्हें जो करना है करें, हम अपने प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे. यह उनका फैसला है. हम इस पर कुछ नहीं कर सकते.”

खैर, इस टूर्नामेंट में अब तक भारत और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों बार भारत ने आसानी से जीत दर्ज की है. पहली बार ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को 7 विकेट से और फिर सुपर 4 में 6 विकेट से शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तानी आत्मविश्वास को तोड़ा. अब एक बार फिर से फाइनल में दोनों की भिड़ंत हो रही है. अब इस मैच की जीत ही सबसे ज्यादा ज्यादा मायने रखती है. 

फाइनल के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम.

ये भी पढ़ें:-

Abhishek Sharma: रोहित, रिजवान, रैना सबका रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा, IND vs PAK मैच में धव्स्त होंगे ये 7 कीर्तिमान

IND vs PAK Final: बरसेंगे रन या गेंद बनेगी काल, दुबई की पिच पर कौन करेगा कमाल, जानें मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग XI

Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: इस जगह मुफ्त में देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >